भारत लौटने पर कर रहा विचार लेकिन अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हूं: मेहुल चोकसी

By अंकित सिंह | Jul 16, 2021

भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी डोमिनिका में जमानत मिलने के बाद एंटीगुआ एवं बारबुडा पहुंच गया है। डोमिनिका में गैरकानूनी तरीके से प्रवेश के आरोप में वह 51 दिन तक वहां पर हिरासत में रहा। भारत से फरार होने के बाद चोकसी 2018 से एंटीगुआ एवं बारबुडा में रह रहा है, उसने वहां की नागरिकता भी ले ली है। एंटीगुआ आने के बाद चोकसी ने कहा कि मैं घर तो वापस आ गया लेकिन इस मामले में जो टॉर्चर सहना पड़ा है उसने मेरी आत्मा पर निशान छोड़ने की बजाय मेरे पर मानसिक और शारीरिक निशान छोड़े है। मेहुल चोकसी ने यह भी आरोप लगाया कि भारतीय एजेंसियों द्वारा उनका अपहरण करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि मैं यह कभी नहीं सोच सकता था कि मेरा सारा कारोबार बंद कर और मेरी सारी संपत्ति यार जब तक कर ले जाएगी। चोकसी ने आगे कहा कि अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए मैं भारत लौटने पर विचार कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि इस अपहरण के चलते पिछले 50 दिन से मेरी सेहत बद से बदतर हो गई है। मैं भारत लौटे पर विचार तो कर रहा हूं लेकिन मैं अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंतित हूं। पता नहीं मानसिक और शारीरिक तौर पर मैं ठीक वापस लौट सकूंगा भी या नहीं। न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं कई बार एजेंसियों को कहा कि वह अपने साथ यहां एंटीगुआ में आकर जांच करें। अपनी खराब सेहत की वजह से मैं यात्रा नहीं कर सकता। मैं हर तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार था। लेकिन जिस प्रकार से मेरा अपहरण किया गया यह मानवता को नहीं दर्शाता और ना ही मैंने ऐसा कभी सोचा था।

प्रमुख खबरें

Adiala Jail में Imran Khan का मेडिकल चेकअप, PIMS के डॉक्टरों ने की जांच

विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की ठगी, Hisar Police ने दो आरोपियों को पकड़ा

Premium Watch सेगमेंट में बढ़त के लिए छोटी घड़ी कंपनियों में निवेश की तैयारी में Titan

राजस्थान AGTF ने Lawrence Bishnoi गिरोह के दो इनामी शूटर Jodhpur से दबोचे