कपिल शर्मा के कनाडा कैफे पर तीसरा हमला, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

By अंकित सिंह | Oct 16, 2025

कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित रेस्टोरेंट, कप्स कैफ़े को गुरुवार को एक बार फिर गोलीबारी का निशाना बनाया गया। कैफ़े में गोलीबारी की यह तीसरी घटना है। गोलीबारी का एक वीडियो भी ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें देर रात रेस्टोरेंट पर गोलियां चलती दिखाई दे रही हैं। घटना के कुछ देर बाद ही लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बदमाशों ने गोलीबारी की ज़िम्मेदारी ले ली। गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और कुलवीर सिद्धू उर्फ ​​नेपाली ने सोशल मीडिया पर एक संदेश पोस्ट किया। 

इसे भी पढ़ें: Trump New Claims Russian Oil | डोनाल्ड ट्रंप के दावे पर भारत का दो टूक जवाब, रूसी तेल हमारा राष्ट्रीय हित, उपभोक्ताओं की रक्षा प्राथमिकता

जुलाई के बाद से यह तीसरी बार है जब कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है। पहला हमला 10 जुलाई को हुआ था, जब कुछ कर्मचारी अभी भी रेस्टोरेंट के अंदर थे। दूसरा हमला 8 अगस्त को हुआ, जिसमें कम से कम 25 गोलियां चलाई गईं। 

प्रमुख खबरें

सैकड़ों छात्रों के लिए माँ जैसी थीं, दिल्ली में इमारत गिरने के हादसे में दूसरों को बचाते हुए पार्वती ओझा ने गंवाई जान

वाराणसी एयरपोर्ट पर कस्टम की बड़ी कार्रवाई! 19 करोड़ रुपये के हाइड्रोपोनिक गांजे के साथ थाईलैंड के 6 नागरिक गिरफ्तार

US Operation Checkmate | अमेरिका में ऑपरेशन चेकमेट के तहत 30 अवैध भारतीय ट्रक चालक गिरफ्तार, जल्द होंगे निर्वासित

India-Australia Relations | भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंध होंगे मजबूत! पीएम मोदी के दौरे में रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर रहेगा मुख्य फोकस