बढ़ती जनसंख्या से बाबा रामदेव चिंतित, बोले- तीसरे बच्चे को न मिले वोट डालने का अधिकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 27, 2019

हरिद्वार। योग गुरू बाबा रामदेव ने रविवार को देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून लाये जाने की वकालत करते हुए कहा कि दो बच्चों के बाद पैदा होने वाले बच्चे को मताधिकार, चुनाव लड़ने के अधिकार तथा अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित कर दिया जाना चाहिए। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा कि जिस तरह से देश की जनसंख्या बढ़ रही है उसके लिये भारत तैयार नहीं है और किसी भी दशा में भारत की आबादी 150 करोड से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

स्वामी रामदेव ने कहा कि यह तभी हो सकता है जब देश में ऐसा कानून बने कि जो भी दो से ज्यादा बच्चे पैदा करे तो उसके बच्चे को वोट देने का अधिकार न हो, चुनाव लड़ने का अधिकार न हो और सरकार की ओर से जो सुविधायें दी जाती हैं, उन सभी सुविधाओं से उसे वंचित कर दिया जाये।  

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi निर्वाचन आयोग पर भ्रम फैलाने के लिए पद से दें इस्तीफा: Mohan Yadav

Middle East में तनाव बढ़ने से Global Oil Supply पर असर, Crude Oil की कीमतों में बड़ा उछाल

Asian Games में गोल्ड से बस एक छलांग दूर थीं Ancy Sojan, चीन की खिलाड़ी ने आखिरी दांव से मारी बाजी

Election Commission की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का कांग्रेस को हक नहीं: Samrat Choudhary