कोविड की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय, 28 प्रतिशत भारतीय यात्रा का बना रहे प्लान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2021

मुंबई। देश में 28 प्रतिशत भारतीय इस वर्ष अगस्त-सितंबर के बीच यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, जिससे कोविड-19 की तीसरी लहर का खतरा बढ़ना तय है। एक सर्वेक्षण में यह जानकारी दी गई। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म लोकलसर्कल्स ने एक बयान में कहा कि 12 अप्रैल के उसके सर्वेक्षण में कोविड-19 की दूसरी लहर के खतरे के प्रति आगाह करते हुए सरकारों को यात्रा प्रतिबंध लगाने का सुझाव दिया गया था। उसने कहा कि कोविड की संभावित तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए जोखिम का अनुमान लगाने और आने वाले महीनों के लिए लोगों की यात्रा योजनाओं को समझने के लिए उसने एक और सर्वेक्षण किया। इसमें लोगों से उनकी यात्रा का कारण भी पूछा गया।

प्रमुख खबरें

ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी, IMD के अलर्ट के बाद 20 जिलों में प्रशासन मुस्तैद

Khyber Pakhtunkhwa में TTP आतंकियों के साथ मुठभेड़, 6 सुरक्षाकर्मियों समेत 14 की मौत

India और Bangladesh व्यापार बढ़ाने के लिए बनाएंगे संयुक्त Joint Task Force

West Bengal: पुलिस पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में AJUP नेता नसीम शेख गिरफ्तार