युद्ध के सातवें दिन रूस ने दी चेतावनी, काफी विनाशकारी होगा तीसरा विश्व युद्ध

By अनुराग गुप्ता | Mar 02, 2022

मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच सातवें दिन भी युद्ध जारी है। रूसी सेना ने राजधानी कीव और दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में हमले तेज कर दिए हैं। इसी बीच रूस का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने साफ कर दिया है कि परमाणु हमले के इस्तेमाल से तीसरा विश्व युद्ध काफी विनाशकारी होगा। 

वहीं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने यूक्रेन के साथ दूसरे दौर की वार्ता को लेकर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रूसी प्रतिनिधिमंडल द्विपक्षीय वार्ता के दूसरे दौर की शुरुआत के लिए बेलारूस में अपने यूक्रेनी समकक्षों की प्रतीक्षा करेगा।

क्या है यूक्रेन का रुख ?

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि हम रूस के साथ बातचीत के लिए तैयार हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रूस से अल्टीमेटम सुनने के लिए हम तैयार नहीं है। दरअसल, साढ़े तीन घंटे तक चली पहले दौर की वार्ता से कोई भी समाधान नहीं निकला था और तो और रूस ने यूक्रेन पर हमले भी तेज कर दिया थे। 

इसे भी पढ़ें: कीव में हो रहे भीषण धमाके, यूक्रेन का दावा- अब तक 6000 रूसी सैनिकों को किया ढेर 

पहले दौर की वार्ता को लेकर जानकारी सामने आई थी कि रूस, यूक्रेन के साथ एक समझौता करना चाहता है। जबकि यूक्रेन इस युद्ध को तत्काल खत्म करने और रूसी सेना की वापसी को लेकर अड़ा हुआ है।

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter