मुर्मू के राष्ट्रपति कार्यकाल के तीसरे साल में वैश्विक संबंध मजबूत हुए, समावेशिता को बढ़ावा मिला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 25, 2025

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष में विभिन्न देशों की यात्रा कर वैश्विक संबंध मजबूत करने से लेकर पूरे राष्ट्रपति भवन परिसर को दिव्यांगजनों के लिए सुलभ बनाने जैसे कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।

अमृत उद्यान और राष्ट्रपति संग्रहालय को दिव्यांगजनों के अनुकूल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति विभिन्न पहल के माध्यम से समावेशिता को बढ़ावा दे रही हैं, जिसमें पर्पल फेस्ट (विविधता का जश्न मनाने वाला कार्यक्रम) और दिव्यांगजनों को राष्ट्रपति भवन और उसके अमृत उद्यान में आमंत्रित करना शामिल है। गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति की वेबसाइट भी अब 22 भाषाओं में उपलब्ध है।

राष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल के तीसरे वर्ष में न्यूजीलैंड, फिजी, तिमोर-लेस्ते, अल्जीरिया, मॉरिटानिया, मलावी, पुर्तगाल, स्लोवाक गणराज्य और रोम का दौरा किया। गुप्ता ने बताया कि वह फिजी, अल्जीरिया, मॉरिटानिया और मलावी का दौरा करने वाली पहली भारतीय राष्ट्राध्यक्ष हैं।

मुर्मू के राष्ट्रपति कार्यकाल के तीसरे वर्ष से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रपति ने देश के विभिन्न इलाकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े आदिवासी नेताओं से मुलाकात की।

उन्होंने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी यात्राओं के दौरान बच्चों से मुलाकात की और समाज के सभी वर्गों, विशेष रूप से आदिवासी और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के साथ बातचीत करके महिला-नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा दिया।

प्रमुख खबरें

Lohagad Fort Murder Mystery | कातिल की एक हुडी ने कैसे फेल कर दिया मंगेतर का परफेक्ट क्राइम प्लान? एक गलती और सलाखों के पीछे आरोपी

मुजफ्फरनगर में बड़ी कार्रवाई! पेपर प्लेट फैक्टरी से मुक्त कराए गए 12 बंधुआ मजदूर, नाबालिगों पर ढाया जा रहा था जुल्म

Mumbai Rain Update | मुंबई में मानसून की धमाकेदार दस्तक! रातभर भारी बारिश के बाद ओरेंज अलर्ट जारी

India-China Bilateral Relations: NSA Ajit Doval ने चीनी विदेश मंत्री Wang Yi से कहा- एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं का सम्मान करें दोनों देश