बिग बॉस शो में सलमान खान की जगह लेना चाहता हैं ये एक्टर! बॉलीवुड में बनाया 1 हिट और 22 फ्लॉप फिल्मों का रिकॉर्ड, फिर भी हैं करोड़पति

By रेनू तिवारी | Oct 05, 2024

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने कुछ फिल्मों से बहुत सफलता हासिल की और एक बड़ा नाम बनें लेकिन उसके बाद उनका सिक्का नहीं चला। फिल्म निर्माताओं ने कलाकारी और लोकप्रियता देखते हुए खूब फिल्मों में कास्ट किया लेकिन बदकिस्मती से फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होती गयी। आज हम उनमें से ही एक के बारे में बात करने जा रहे हैं। ये बॉलीवुड का वो सितारा है जो बिग बॉस में सलमान खान को रिप्लेस करना चाहता है और फिलहाल फ्लॉप एक्टर होने के बाद भी करोड़ों का मालिक हैऔर प्रोडक्शन की एक बड़ी कंपनी चलाता है। इस एक्टर को शाहरुख खान से भी खूब तारीफ मिली हैं। इसके अलावा पहली फिल्म भी सुपरहिट ही थी लोग इसके लुक के दीवाने हुआ करते थे। यह अभिनेता कोई और नहीं बल्कि डिनो मोरिया हैं।

ईटाइम्स के साथ एक साक्षात्कार में, डिनो ने कहा कि उनके पास जाने का समय नहीं है और अगर उन्हें सलमान का काम दिया जाता है तो वह इसे करेंगे। बिग बॉस 18 की बात करें तो यह शो 6 अक्टूबर से प्रीमियर होगा और सलमान रियलिटी शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शिल्पा शिरोडकर, शहजादा धामी, नायरा बनर्जी, अविनाश मिश्रा, शोएब इब्राहिम, एलिस कौशिक, करणवीर मेहरा, देब चंद्रिमा सिंघा रॉय, धीरज धूपर और अन्य जैसी हस्तियों को सलमान खान के शो के लिए संपर्क किया गया है।

इसे भी पढ़ें: Shehnaaz Gill ने Sidharth Shukla के लिए कबूल की अपनी फीलिंग, एक्ट्रेस मे कहा मैं उसके लिए बहुत ज्यादा पजेसिव थी, अगर कोई इतना....

आपको बता दें कि डिनो मोरिया ने टीवी सीरीज़ कैप्टन व्योम से अपने अभिनय की शुरुआत की, जहाँ वे "सोनिक" के रूप में दिखाई दिए। उनकी फ़िल्मी शुरुआत प्यार में कभी कभी में हुई, जिसमें उनके साथ रिंकी खन्ना थीं, जो किशोरों के बीच एक मार्मिक रोमांटिक फ़िल्म थी। इस फ़िल्म ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ पुरुष पदार्पण के लिए ज़ी सिने अवार्ड के लिए नामांकित किया, लेकिन यह पुरस्कार चाइना गेट के लिए मुकेश तिवारी ने जीता। 2002 में मोरिया ने साल की सबसे सफल हॉरर थ्रिलर, राज़ में अभिनय किया। विक्रम भट्ट द्वारा निर्देशित, इसने मोरिया को हिंदी फ़िल्म उद्योग में स्थापित किया। आदित्य धनराज के उनके चित्रण को आलोचकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। शाहरुख खान ने मोरिया के प्रदर्शन की प्रशंसा की और कहा "आपकी फ़िल्म वास्तव में अच्छा प्रदर्शन कर रही है"। उन्होंने बिपाशा बसु के साथ डायनेमिक डुओ की श्रेणी में ज़ी सिने अवार्ड जीता। राज़ व्यावसायिक और आलोचनात्मक दोनों तरह से सफल रही और उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म रही।

प्रमुख खबरें

Traffic Challan अपील पर 50% रकम जमा करने की शर्त का विरोध, Delhi Courts में ठप रहा काम

Srisailam Ghat Road पर तूफान गाड़ी और Bullet में जोरदार भिड़ंत, 1 की मौत, 15 घायल

Justice Yashwant Varma केस में FIR और CBI जांच की मांग खारिज, Delhi High Court ने बताया Witch Hunt

Jamui में छात्रा से अभद्रता मामले में SIT ने 3 आरोपी दबोचे, POCSO Act में केस दर्ज