स्वर्णिम इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा को इंडिगो का तोहफा, एक साल तक कर सकेंगे निशुल्क यात्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 08, 2021

नयी दिल्ली। निजी विमानन कंपनी इंडिगो ने शनिवार को घोषणा की कि वह तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा को एक वर्ष तक असीमित निशुल्क यात्रा करने की सुविधा देगी। चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक की भाला फेंक प्रतियोगिता में सोने का तमगा हासिल कर इतिहास रच दिया। ओलंपिक की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज दूसरे भारतीय बन गए हैं जबकि एथलेटिक्स में ओलंपिक पदक हासिल करने वाले नीरज पहले भारतीय हैं। इंडिगो के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्त ने एक बयान में कहा, नीरज हम सभी आपकी उल्लेखनीय उपलब्धि के बारे में सुनकर बहुत खुश हुए हैं। आपने देश को गौरवान्वित किया है। मैं जानता हूं कि इंडिगो के सभी कर्मचारी हमारी किसी भी उड़ान में आपका स्वागत करने पर सम्मानित महसूस करेंगे। 

प्रमुख खबरें

Meena Kumari Birth Anniversary: Tragedy Queen का फिल्मी सफर जितना सफल, असल जिंदगी उतनी दर्दनाक

Bangladesh में US की बढ़ती रुचि: PM Tarique Rahman और Sergio Gor की बैठक से Strategic Ties को मिलेगी नई दिशा

E20 Policy पर कोई Study नहीं: Kejriwal ने BJP के दावों पर उठाए गंभीर सवाल

ईरान की खुली धमकी: US और Israel के Energy Assets को बनाएंगे निशाना, Trump की कार्रवाई का देंगे करारा जवाब