TV जगत के लिए बुरी खबर, बंद हो जाएंगे ये सुपरस्टार्स के बड़े शो

By रेनू तिवारी | Aug 17, 2018

टीवी जगत या आप कह सकते हैं छोटा पर्दा, कहने के लिए टीवी छोटा पर्दा हैं लेकिन इस छोटे पर्दे ने कई लोगों की किस्मत बदल दी हैं लेकिन और इस पर्दे पर पहचान बनाने के लिए भारी कॉपटिशन हैं। कई नई सोच और सुपरस्टार के बड़े शो रिलीज होते हैं और अगर दर्शको को पसंद नहीं आते तो बंद हो जाते हैं। इस बार शो के प्रोड्यूसर शो में तड़का डालने के लिए बड़े बड़े स्टार्स को शो को होस्ट करने के लिए बुलाते हैं लेकिन अगर शो की थी ही बकवास हो तो सुपरस्टार्स भी क्या कर लेंगे। तो इस बार बुरी खबर ये है कि इस साल ये बड़े स्टार्स के शो बंद हो जाएंगे 

 

सुपरस्टार्स सलमान खान का दस का दम 3 बड़ी उम्मीद के साथ शुरू हुआ था। लेकिन इस बार उसका जादू चल नहीं पाया फिलहाल खबर ये है कि टीआरपी पर फ्लॅाप के चलते यह इस महीने के अंत कर ऑफ एयर कर दिया जाएगा।

 

सोनी पर प्रसारित होने वासा शो 'ये प्यार नहीं तो क्या है' की शुरुआत नई कास्ट के साथ मार्च में हुई थी। इस महीने के अंत में इसे बंद कर दिया जाएगा।

 

जेनिफर और हर्षद के शो बेपनाह का आगाज मार्च में हुई था। ऐसा माना जा रहा है कि इस शो का अंत सितंबर में कर दिया जाएगा। 

 

यूपी की कहानी पर केंद्रित सीरियल 'मिटेगी लक्ष्मण रेखा' 28 मई से एंड टीवी पर शुरू हुआ। इस सीरियल में आज के जमाने की लड़कियों के लिए खींची गई लक्ष्मण रेखाओं को एक अलग अंदाज से दिखाया गया है। इसे बी इस महीने ऑफ एयर कर दिया जाएगा। 

 

मायावी मलिंग' के माध्यम से दर्शकों को एक अद्भुत कल्पना की दुनिया में ले जाया गया। इस शो को शुरू हुए महज कुछ महीने हुए हैं। इस महीने तक इसे भी बंद कर दिया जाएगा। 

 

हर शाख पे उल्लू बैठा है की शुरुआत फरवरी में हुई। कसौटी जिंदगी की कमबैक के कारण यह कॅामेडी शो बंद हो जाएगा। 

 

बिग बॅास 12 के लांच के कारण डांस दीवाने अगले महीने के पहले वीक में ऑफ एयर कर दिया जाएगा। 

 

प्रमुख खबरें

पुलवामा हमले के वक्त Modi फिल्म की शूटिंग करने में व्यस्त थे : Farooq Abdullah

South China Sea में परिचालन संबंधी तैनाती के लिए भारतीय नौसेना के तीन पोत Singapore पहुंचे

China के राष्ट्रपति ने वरिष्ठ राजनयिक Xu Feihong को भारत में अपना नया राजदूत नियुक्त किया

Sikh अलगाववादी नेता की हत्या की कथित साजिश में भारत की जांच के नतीजों का इंतजार : America