46 साल की उम्र में क्लीवेज दिखाकर इस बॉलीवुड अभिनेत्री ने बढ़ाई धड़कनें, देखें वायरल वीडियो

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 06, 2022

अभिनेत्री अमीषा पटेल ने अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ रोमांटिक थ्रिलर फिल्म 'कहो ना... प्यार है' से बॉलीवुड में ब्लॉकबस्टर एंट्री की थी। फिल्म में अभिनेत्री के अभिनय को काफी सराहा गया था और उन्हें इसके लिए बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी दिया गया था। अपनी पहली ही फिल्म से अमीषा ने लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। इसके बाद अभिनेत्री साल 2001 में फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' में सनी देओल के साथ मुख्य भूमिका में नजर आई थी। 1947 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के पर बनी इस फिल्म ने भारत में 973 मिलियन रुपये कमाए, इसी के साथ यह फिल्म 21वीं सदी की सबसे बड़ी हिट फिल्म बन गई थी। अमीषा पटेल ने इसके बाद कई बड़ी फिल्मों में काम किया पर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अभिनेत्री धीरे-धीरे बॉलीवुड से दूर हो गयी।

इसे भी पढ़ें: डिज़ाइनर साड़ी में सोनम कपूर ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, देखें मैटरनिटी फोटोशूट की वायरल तस्वीरें

अमीषा पटेल बेहद ही हॉट अंदाज में कातिलाना पोज देती नजर आ रही हैं जिससे उनके चाहने वालों की धड़कनें रुक सी गयी हैं। अमीषा पटेल के हॉट लुक के साथ-साथ फैंस को अभिनेत्री का सेक्सी फिगर भी काफी पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि अभिनेत्री अमीषा पटेल 46 साल की हैं और इस उम्र में भी उन्होंने अपने फिगर को काफी अच्छे से मैंटेन किया हुआ है। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो आखिरी बार अभिनेत्री 2019 में रियलिटी शो बिग बॉस 13 में घर की मालकिन के रूप में एंट्री की थी। अभिनेत्री शो में हफ्ते तक रही थी। अभिनेत्री अमीषा पटेल जल्द ही अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' के सीक्वल 'गदर 2: द कथा कंटीन्यूअस' में नजर आने वाली हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Ameesha Patel (@ameeshapatel9)

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर