इस दुल्हन ने अपनी शादी में पहनी 24 कैरेट सोने की ड्रेस, देखने वालों की थमी रह गईं निगाहें

By प्रिया मिश्रा | May 04, 2022

हर लड़की के लिए उसकी शादी का दिन बेहद खास होता है। हर कोई इस दिन को अपनी जिंदगी का सबसे यादगार दिन बनाने की कोशिश करता है। हर दुल्हन चाहती है कि वो अपनी शादी में सबसे खूबसूरत दिखे। हाल ही में एक दुल्हन ने अपनी शादी को सबसे खास और यादगार बनाने के लिए 24 कैरेट सोने का वेडिंग गाउन पहना। अमेरिका की रहने वाली कायला ने जब अपनी वेडिंग में ये गोल्ड ड्रेस पहनी तो हर कोई बस देखता ही रह गया। सबसे खास बात यह है कि यह सपना कायला की सासू मां का था कि उनकी बहू शादी में 24 कैरेट सोने की ड्रेस पहने। इस ड्रेस की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। लोगों ने गोल्डन वर्क वाली ड्रेसेज़ तो देखी होंगी लेकिन सोने से बनी ड्रेस देखकर हर कोई हैरान है।

इसे भी पढ़ें: अगर आपके दिमाग में भी आते हैं इन जगहों पर सेक्स करने के ख्याल तो पहले पढ़ लें यह रिपोर्ट 

कायला के इस गाउन में कई तरह के सोने को मिलाकर ड्रेस को तैयार किया जाना था जो कि आसान नहीं था। लेकिन सोंद्रा ने इस ड्रेस को बनाने के लिए खूब मेहनत और दिमाग लगाया। उन्होंने बताया कि दुल्हन कायला की पसंद के मुताबिक ड्रेस को ऊपर फिशकट रखा गया और नीचे फ्रिल्स छोड़े हुए थे। जब लोगों ने इस वेडिंग गाउन को देखा तो सबके होश ही उड़ गए। सोशल मीडिया पर इस वेडिंग गाउन की चर्चा हो रही है।

प्रमुख खबरें

Neha Sangwan समेत 9 पहलवानों का US Visa रद्द, World Wrestling Championship पर खतरा

Delhi High Court ने गलत तथ्य देने पर CBI के पांच अधिकारियों पर झूठी गवाही की कार्यवाही का दिया निर्देश

श्रीलंका में Shiranthi Rajapaksa भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार, 13 अक्टूबर तक हिरासत में भेजी गईं

Bharti Airtel ने Postpaid Plans के दाम 50 रुपये तक बढ़ाए, 5G और कई नए फायदे जोड़े