इस देश ने किया अमेरिका का तगड़ा इलाज, टैरिफ लगाने चले थे ट्रंप

By अभिनय आकाश | Feb 03, 2025

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का जवाब मैक्सिको ने टैरिफ लगा कर दिया है। दरअसल, ट्रंप ने मैक्सिको से आने वाले समाना पर 25 फीसदी टैरिफ लगाने वाले एक आदेश पर हस्ताक्षर किए थे। अब उसके जवाब में मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया द्वारा कहा गया है कि अमेरिका की तरफ से मैक्सिकन वस्तुओं पर टैरिफ लगाने के बाद उन्होंने अपने अर्थव्यवस्था मंत्री को मैक्सिको के हिताों की रक्षा के लिए टैरिफ और गैर टैरिफ उपायों को लागू करने का आदेश दिया है। क्लाउडिया शीनबाम ने एक पोस्ट में जोर देकर कहा कि उनकी सरकार अमेरिका के साथ टकराव नहीं बल्कि सहयोग और बातचीत चाहती है। आपको बता दें कि मैक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम ने बार बार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के साथ तनाव को शांत करने की कोशिश की है। उन्होंने अक्टूबर में मैक्सिको के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद से अबतक की अपनी सरकार के कामकाज की प्रशंसा की है। शीनबाम ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान घातक फंटनाइल की 20 मिलियन खुराक जब्त की गई। साथ ही नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े एक लाख से अधिक आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। 

इसे भी पढ़ें: Mexico, Canada और China पर कड़े आयात शुल्क लगाकर Donald Trump ने वैश्विक अर्थव्यवस्था को हिला डाला!

रिपब्लिकन नेता ट्रंप अवैध आव्रजन और ‘फेंटेनाइल’ के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले रसायनों की तस्करी को रोकने के लिए देशों से अधिक सहयोग सुनिश्चित करने के मद्देनजर टैरिफ लगाने का दावा कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि इसका मकसद घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देना है। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने संवाददाताओं से कहा कि 1 फरवरी से ये शुल्क लागू हो होंगे। ये वादे राष्ट्रपति द्वारा किए गए थे और अब इन्हें पूरा किया जा रहा है। ट्रंप ने कहा था कि वह कनाडा और मैक्सिको से तेल आयात के लिए छूट जारी रखने पर विचार कर रहे हैं, लेकिन लेविट ने कहा कि उनके पास राष्ट्रपति के किसी भी संभावित कटौती के फैसले के बारे में साझा करने के लिए कोई जानकारी नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Ballia Court ने छात्रा की आपत्तिजनक तस्वीर मामले में बस चालक को सुनाई 25 साल जेल

Donald Trump मध्यावधि चुनाव परिणाम स्वीकार करने को तैयार, Democrats संग काम करने की जताई इच्छा

ईशनिंदा करने वालों का UP में प्रवेश वर्जित हो, Akhilesh Yadav ने धीरेंद्र शास्त्री पर बोला हमला

November 2026 Wedding Dates: देवउठनी एकादशी के बाद November 2026 में शादी के लिए मिलेंगे 4 Shubh Muhurat