Ashok Dham In Bihar: भगवान शिव को समर्पित है बिहार का ये फेमस मंदिर, दर्शन मात्र से पूरी होती हैं भक्तों की मुराद

By अनन्या मिश्रा | May 09, 2025

देश के पूर्वी भाग में स्थित बिहार प्रसिद्ध और ऐतिहासिक राज्य है। क्षेत्रफल के हिसाब से यह 12वां सबसे बड़ा राज्य है। वहीं ऐतिहासिक राज्य को बुद्ध की नगरी के नाम से भी जाना जाता है। बिहार ऐतिहासिक चीजों के साथ ही कई धार्मिक स्थलों के लिए भी जाना जाता है। बिहार में बोधगया, पटन देवी मंदिर और राजधानी पटना में स्थित हनुमान मंदिर के दर्शन के लिए रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। बिहार में स्थित अशोक धाम एक ऐसा धार्मिक स्थल है, जोकि पूर्ण रूप से भगवान शिव को समर्पित है। सावन और महाशिवरात्रि के मौके पर अशोक धाम में हजारों की संख्या में शिव भक्त अशोक धाम पहुंचते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको अशोक धाम के बारे में बताने जा रहे हैं।

अशोक धाम

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: रामचरितमानस- जानिये भाग-18 में क्या क्या हुआ

धार्मिक मान्यता

बिहार राज्य के लखीसराय में स्थित अशोक धाम मंदिर को लेकर रोचक मान्यता है। बताया जाता है कि अशोक नाम का एक युवक रोजाना गाय-भैंस चराने आया करता था। एक दिन वह युवक अपने स्थानीय दोस्तों के साथ गिल्ली-डंडा खेल रहा था। तभी उसको शिवलिंग का ऊपरी भाग दिखा। इस घटना के बाद यह मंदिर अपने अस्तित्व में आया और लोग इसको अशोक धाम के नाम से जानते हैं।

मंदिर की खासियत

बता दें कि अशोक धाम मंदिर पूर्ण रूप से भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। यह मंदिर सिर्फ लखीसराय ही नहीं बल्कि पूरे बिहार का फेमस और प्राचीन मंदिर माना जाता है। यहां पर हर समय भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है।

स्थानीय लोगों के लिए भी अशोक धाम मंदिर काफी पवित्र स्थल है। लोगों का मानना है कि किसी भी विपदा या समस्या के दौरान मंदिर लोगों की रक्षा करता है। इस मंदिर की वास्तुकला भी लोगों को खूब आकर्षित करती है। अशोक धाम मंदिर को बिहार का देवघर भी बोला जाता है।

महाशिवरात्रि पर लगता है भक्तों का तांता

इस मंदिर में महाशिवरात्रि के मौके पर भक्तों का तांता लगता है। राज्य के हर कोने से लोग अपनी मुरादें लेकर अशोक धाम मंदिर पहुंचते हैं। वहीं इस दौरान मंदिर में अधिक चहल-पहल भी रहती है और जो भी महाशिवरात्रि के मौके पर सच्चे मन से अशोक धाम पहुंचता है, वहां पर उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। यहां पर सावन में मेला भी लगता है।

आसपास घूमने की जगहें

अशोक धाम के पास आप कई अन्य शानदार जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं। आप यहां पर भगवती स्थान मंदिर, श्रृंगी ऋषि आश्रम और अभयनाथ मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों पर घूमने के लिए जा सकते हैं। इसके अलावा किऊल नदी, काबर झील, अमरासनी हिल्स और लाल पहाड़ी जैसी खूबसूरत जगहें देख सकती हैं।

प्रमुख खबरें

ओडिशा छात्रसंघ चुनाव में ABVP ने 8 यूनिवर्सिटीज जीतीं, Amit Shah बोले युवा राष्ट्र प्रथम के साथ

DMK सांसद Kanimozhi का बयान, CJP नेताओं के समर्थन में Chennai में हुआ प्रदर्शन

Rekha Arya पर 210 करोड़ के आरोप, Congress ने CM Dhami से की बर्खास्तगी की मांग

Punjab में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, SAD प्रमुख Sukhbir Badal का CM Bhagwant Mann पर हमला