यह लड़ाई कांग्रेस के और भाजपा के ‘‘थ्री जी’’ के बीच में है: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 08, 2019

धनबाद/जमशेदपुर। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने बुधवार को यहां दावा किया लोकसभा चुनावों की लड़ाई ‘‘कांग्रेस के थ्री जी और भाजपा के थ्री जी’’ के बीच में है। जहां कांग्रेस का थ्री जी गांधी परिवार है और वहीं भाजपा का थ्री जी है गांव, गौमाता और गंगा। उन्होंने यहां चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि गरीबों की स्थिति सुधारने के लिए जो काम कांग्रेस सरकारें 55 वर्षों में नहीं कर सकीं वह केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने सिर्फ पांच वर्षों में कर दिखाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का ‘‘थ्री जी सोनिया (गांधी), राहुल (गांधी) और प्रियंका (गांधी) है’’ और भाजपा का ‘‘थ्री जी गांव, गौमाता और गंगा है।’’ शाह ने लोगों से सही थ्री जी चुनने को कहा। शाह ने घुसपैठियों को ‘‘दीमक’’ की संज्ञा देते हुये कहा कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक और कोलकाता से कच्छ तक वे घुसपैठियों की पहचान करेंगे और उन्हें देश से निकाल कर बाहर करेंगे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली ने पॉलिटिकल कल्चर का 5वां मॉडल ''नाकामपंथी'' भी देखा है: मोदी

उन्होंने कहा कि मनमोहन सिंह की सरकार में दस वर्षों में कितने ही आतंकी हमले देश में हुए लेकिन सिंह की उस बारे में जुबान ही नहीं खुलती थी जबकि भारतीय सेना ने पुलवामा में चालीस भारतीय जवानों की शहादत का बदला पाकिस्तान में घुसकर सैकड़ों आतंकवादियों को बालाकोट में मारकर लिया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गोली का जवाब गोले से से देती है। उन्होंने दावा किया कि इस बार फिर से भाजपा के सत्ता में आने पर भाजपा जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा कर रहेगी। उन्होंने कहा कि संप्रग सरकार ने झारखंड को55,253 करोड़ रूपये दिये जबकि मोदी सराकार ने पांच सालों में तीन लाख करोड़ रूपये दिये। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि मोदी ने सिंदरी में उर्वरक कारखाना खोला, इंडियन स्कूल ऑफ माइंस को आईआईटी में तब्दील किया और धनबाद में बिनोद बिहारी महतो कोयालांचल विश्वविद्यालय बनाया। 

प्रमुख खबरें

Allahabad High Court ने गवाहों के बयानों की Audio-Video रिकॉर्डिंग अनिवार्य करने का दिया आदेश

Delhi में 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म और हत्या, तीन नाबालिगों समेत चार लोग पकड़े गए

Mumbai Cyber Police ने 1.12 करोड़ की ठगी में IIT Graduate और बैंक मैनेजर समेत छह को दबोचा

Greater Noida Authority दफ्तर पर किसानों का प्रदर्शन थमा, वार्ता का मिला भरोसा