ये लड़की किसी को भी सरेआम कर सकती है अपने जादू से नंगा, रोडीज शो में एंकर को किया शर्मिंदा

By रेनू तिवारी | May 07, 2022

भारत की तर्ज पर पाकिस्तान के मनोरंजन जगत में भी कई रियलिटी शो बनाये जाते हैं। पाकिस्तान में भी एक रियलिटी शो आता है जिसका पूरा कॉन्सेप्ट रोडीज जैसा ही है। इस शो के होस्ट वकार ज़का है जो काफी एग्रेसिव अंदाज में बात करते हैं। वह अपनी हर बात बड़े ही बेबाकी अंजाद में कहते हैं। शो का नाम चैंपियंस विद वकार ज़का है। शो की टीआरपी भी पाकिस्तान में काफी अच्छी है। चैंपियंस विद वकार ज़का एपिसोड 10 में एक लड़की ऑडिशन देने आयी थी। लड़की का नाम संदल कटक है जो पाकिस्तान के कोहाड़ की रहने वाली हैं कुछ समय से अपने करियर को बनाने के लिए पेशावर में रह रही हैं। इस लड़की की ऑडिशन क्लीप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है। इस लड़की ने यह दावा किया कि वह शो के होस्त को अपनी तंत्र मंत्र से सरेआम सबके सामने नंगा कर देगी। 

 

इसे भी पढ़ें: थॉमस और उबेर कप फाइनल में उतरेगी भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी, सिंधू और लक्ष्य पर रहेगी नजरें


चैंपियंस विद वकार ज़का एपिसोड 10 में जब वकार जका ने उनके इस दावे को सुना तो उन्होंने लड़की (संदल) को चैलेंज किया कि वह शो में अपने जादू से उन्हें नंगा करके दिखाएं। लड़की ने पहले तो मना किया क्योंकि वकार काफी गुस्सेवाले हैं। लड़की ने कहा कि अगर वह ऐसा वकार के साथ करेंगी तो वकार की टीवी पर बेज्जती हो जाएगी। वकार इस बात पर भड़क गये और उन्होंने और गुस्सेवाले अंदाज में लड़की को कहा कि कुछ भी हो लेकिन वह टीवी पर उन्हें नंगा करके दिखाएं। 

 

इसे भी पढ़ें: घर की दीवार कूदकर अंदर घुसा आरोपी, लड़की को पकड़कर किया गंदा काम; भाई ने मचाया शोर


संदल वकार पर अपना जादू करने के लिए मान जाती है। वह वकार के पार आकर अपने मन में कुछ-कुछ पड़ने लगती है और वकार को छूने लगती हैं। संदल बहुत अजीब अजीब बिना सर पैर की बातें करती है। इस बातों का कोई अर्थ नहीं निकल रहा था और आखिर में वह वकार को कहती हैं कि आंखे खोले वह नंगे हो चुके हैं। कैमरे पर सब को दिख रहा था वकार के शरीर से एक कपड़ा भी नहीं हटा था लेकिन संदल वकार को कहती है कि सभी देख रहे हैं कि वकार नंगे हो चुके हैं। संदल से ऐसी ट्रिक शो में आने के लिए अपनायी थी। वह कोई जादू नहीं जानती थी वह अपनी बातों से लोगों को यह मेहसूस करवा रही थी कि वह अपने जादू से किसी के कपड़े उतार सकती हैं।

 

यहां देखें पूरे ड्रामें का क्लीप 

 

प्रमुख खबरें

Kashmir में आतंक का डबल अटैक, शोपियां में पूर्व सरपंच को गोलियों से भूना, पहलगाम में जयपुर से आए दपंत्ति को बनाया निशाना

Shah ने BJP और उसके छद्म सहयोगियों को नेशनल कॉन्फ्रेंस को हराने का निर्देश दिया: Omar

विपक्षी दलों के नेताओं को जेल भेजने में Congress अव्वल : Chief Minister Mohan Yadav

Manoj Tiwari ने मुझ पर हमला कराया क्योंकि लोग अब उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं: Kanhaiya