यह लड़की लगती है श्रीदेवी की हमशक्ल,देखकर आप भी चौंक जाएंगे

By टीम प्रभासाक्षी | Dec 22, 2021

इंटरनेट की दुनिया में एक वीडियो वायरल हो जाए इंसान फेमस हो जाता है। कहा जाता है दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग होते हैं, कहीं ना कहीं हमशक्ल मिल ही जाया करते हैं इंटरनेट की दुनिया इतनी बड़ी है यहां आपको बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल भी मिल जाएंगे। बॉलीवुड स्टार्स के हमशक्ल के वीडियोज और फोटोज आए दिन वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी की हमशक्ल का इंटरनेट पर काफी धूम मचा रहा है।

 अपने लेटेस्ट इंस्टाग्राम वीडियो में वो श्रीदेवी की फिल्म लाडला के सीन की एक्टिंग करती दिखाई पड़ रही हैं। वीडियो में दिपाली को रेड कलर के आउटफिट में देखा जा सकता है। उन्होंने ड्रेस के साथ रेड पर्ल नेकपीस और गोल्डन इयर रिंग्स भी पहने हुए हैं। वीडियो देखकर आप भी कहेंगे कि उनका लुक बिल्कुल श्रीदेवी की तरह ही है। दिपाली के इस वीडियो को देखकर फैंस भी काफी खुश हैं। फैंस उन्हें श्रीदेवी की कॉपी बता रहे हैं। एक यूजर ने उनके वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा बिल्कुल श्रीदेवी की तरह। एक दूसरे यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा गुस्से में श्रीदेवी और भी अच्छी लगती हैं।

प्रमुख खबरें

मुख्य कोच Andrew McDonald का बड़ा फैसला, भारत के खिलाफ Test सीरीज से पहले नहीं होगा अभ्यास मैच

England का Coach बनना चाहते हैं बेन स्टोक्स, कहा- बड़े फैसले लेने में नहीं होती कोई परेशानी

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श की SA20 में एंट्री, सनराइजर्स ईस्टर्न केप के लिए करेंगे डेब्यू

PCB: Asian Legends खेलने पर Mohammad Irfan हो सकते हैं दो साल के लिए बैन