Scrubs For Oily Skin: ऑयली स्किन के लिए बेस्ट हैं ये होममेड फेस स्क्रब, मिलेगा नेचुरल ग्लो

By अनन्या मिश्रा | May 27, 2023

गर्मियों में सूरज की तेज किरणों से हमारी स्किन का टैन होना आम बात है। लेकिन टैन स्किन से छुटकारा पाना उतना ही मुश्किल होता है। ऐसे में बिना सनस्क्रीम के बाहर नहीं निकलना चाहिए। वहीं ऑयली स्किन होने पर भी गर्मियों में काफी दिक्कत होती है। यदि आपकी स्किन भी ऑयली है तो यह आर्टिकल आपके लिए है। बता दें कि आप कुछ घरेलू टैन स्क्रब की मदद से अपनी स्किन के एक्स्ट्रा ऑयल को दूर करने के साथ ही पिंपल्स से भी निजात पा सकती हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के जरिए ऑयली स्किन के लिए कुछ ऐसे होममेड फेस स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपकी समस्या को चुटकियों में हल कर देंगे।

कॉफी में मौजूद कैफीन आपकी स्किन के लिए नेचुरली ग्लो लाने में मदद करता है। बता दें कि कॉफी एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है। साथ ही इसमें मौजूद कैफीन स्किन को सही से एक्सफोलिएट भी करता है। इसके लिए एक चम्मच कॉफी मे एक बड़ा चम्मच दही मिक्स करें। इसके बाद इससे अपने फेस की 2-3 मिनट तक मसाज करें। फिर इसे फेस पर 5 मिनट के लिए लगा रहने दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को धो लें। इस स्क्रब को आप हफ्ते में 2 बार अप्लाई कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: काली हो चुकी पीठ मिनटों में हो जाएगी साफ, नींबू की मदद से आएगा निखार

​नींबू और चीनी का स्क्रब

नींबू और चीनी का स्क्रब ऑयली स्किन के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। थोड़ी सी चीनी लेकर इसके नींबू का रस मिलाएं। इसके बाद इसे अपने फेस पर हल्के हाथों से रगड़ें। करीब 15 मिनट बाद चेहरे को पानी से धो लें। इससे आपको ऑयली स्किन से जल्द ही छुटकारा मिलेगा और इसका इस्तेमाल टैन हटाने के लिए भी कर सकते हैं।

मसूर दाल का स्क्रब

आपकी स्किन से डेड सेल्स और गंदगी हटाने के लिए मसूर दाल का स्क्रब सबसे बेहतर है। इस स्क्रब को बनाने के लिए दो चम्मच मसूर दाल को पीस लें। इसे ज्यादा महीन न करें। फिर इसमें एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच दही मिलाएं। इसके बाद इस स्क्रब को पूरे फेस पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक स्क्रब करें। सप्ताह में एक बार इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से आपको बेहतर रिजल्ट मिलेगा।

​शहद और चावल के पाउडर का स्क्रब

यह होममेड स्क्रब न सिर्फ आपकी ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद है, बल्कि इससे आपको नेचुरल ग्लो भी मिलता है। इस स्क्रब को बनाने के लिए चावल के पाउडर में शहद मिलाएं। फिर इसे अपने फेस पर स्क्रब करें। इसके बाद इसको सूखने के लिए छोड़ दें। यह स्क्रब आपकी स्किन के लिए बेहद लाभकारी है।

ऑरेंज पील स्क्रब

संतरे के छिलकों में मौजूद कंपाउंड न सिर्फ ऑयल प्रोडक्शन को कंट्रोल करते हैं, बल्कि स्किन की रंगत भी निखारते हैं। इसका एक्सफोलिएटिंग एक्शन सेंसिटिव स्किन के लिए भी सही है। इसका स्क्रब बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर लें और उसमें 1 बड़ा चम्मच शहद और एक चुटकी हल्दी डालें। इस पेस्ट से 3-4 मिनट तक चेहरे को स्क्रब करें और फिर पानी से धो लें। इस स्क्रब का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार करें।

प्रमुख खबरें

Sanju Samson और Abhishek Sharma के निडर खेल की कोच Sitanshu Kotak ने की तारीफ

Beauty Tips: Karwa Chauth पर Gajra Hairstyle से पाएं खूबसूरत लुक, जूड़ा और चोटी में ऐसे सजाएं फूल

Sensex और Nifty में 1% से ज्यादा की गिरावट, सेंसेक्स 730 अंक टूटकर 72,519 पर

Supriya Sule के Spycam Pen वाले आरोप पर Devendra Fadnavis का तंज, बोले- यह डिवाइस क्या है?