Jitendra Birthday: 30 रीटेक के बाद ऐसे मिला था जितेंद्र को पहली फिल्म में काम, आज मना रहे 83वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Apr 07, 2025

बॉलीवुड में 'जंपिंग जैक' के नाम से फेमस अभिनेता जितेंद्र कपूर आज 07 अप्रैल को अपना 83वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई तरह के किरदारों को निभाया है। 60 से 90 दशक तक अभिनेता ने हिंदी सिनेमा में अपनी धाम जमाए रखी। वह हिंदी सिनेमा के इकलौते ऐसे हीरो हैं, जिन्होंने अपने पूरे फिल्मी करियर में 80 रीमेक फिल्मों में काम किया। जितेंद्र ने करीब 200 फिल्में में मुख्य भूमिका निभाई, जिनमें से 121 फिल्में हिट साबित हुईं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेता जितेंद्र के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

पंजाब के अमृतसर में 07 अप्रैल 1942 में जितेंद्र का जन्म हुआ था। उनका असली नाम रवि कपूर है। जितेंद्र के पिता ज्वेलरी सप्लाई का काम किया करते थे और वह मुंबई के चॉल में रहा करते थे। जब जितेंद्र कॉलेज में थे, तो उनके पिता को हार्ट अटैक आ गया था। पिता के बीमार होने पर परिवार की जिम्मेदारी जितेंद्र के कंधों पर आ गई। ऐसे में जितेंद्र ने फिल्ममेकर शांताराम से मुलाकात की और उनसे फिल्मों में काम मांगा। तब शांताराम ने कहा कि अगर तुम कोशिश करना चाहते हो तो करो लेकिन मैं उनको काम नहीं दूंगा। लेकिन फिर बाद में शांताराम की ओर से ही जितेंद्र को बुलावा आया।

फिल्मी करियर

शांताराम ने जितेंद्र को फिल्मों के लिए सेलेक्ट कर दिया। फिर जब जितेंद्र का स्क्रीन टेस्ट लिया गया, तो 30 टेक लेने के बाद भी वह अपने डायलॉग सही से नहीं बोल पा रहे थे। लेकिन फिर भी 'गीत गाया पत्थरों ने' फिल्म के लिए जितेंद्र को सेलेक्ट कर लिया गया। बता दें शांताराम ने ही रवि कपूर का नाम बदलकर जितेंद्र रख दिया था। इसके बाद उन्होंने 100 रुपए महीने की पगार पर काम करना शुरूकर दिया था।

साल 1959 में जितेंद्र ने बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म 'नवरंग' से की थी। इस फिल्म में उनको छोटी सी भूमिका निभाने का मौका मिला था। फिर साल 1967 में जितेंद्र की सुपरहिट फिल्म 'फर्ज' रिलीज हुई। अभिनेता ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया था। 

लव लाइफ

अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा जितेंद्र लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे। हालांकि एक्टर का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ गया। लेकिन वह बचपन से ही शोभा कपूर से प्यार करते थे। उस दौरान शोभा ब्रिटिश एयरवेज में काम कर रही थीं। जॉब के सिलसिले में शोभा को अक्सर विदेश में रहता पड़ता था। लेकिन इसके बाद भी जितेंद्र की बचपन की गर्लफ्रेंड शोभा अपने परिवार के साथ उनके घर पहुंची और साल 1974 में शोभा और जितेंद्र की शादी हो गई।

अवॉर्ड

बता दें कि साल 2004 में जितेंद्र को अटलांटिक सिटी में लीजेंड ऑफ इंडिया सिनेमा अवार्ड से सम्मानित किया गया था। फिर साल 2007 में अभिनेता को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिला था। वहीं साल 2012 में उनको लायंस गोल्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उनको मोस्ट एवरग्रीन रोमांटिक हीरो के लिए दिया गया था।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने महरौली चोरी केस सुलझाया, iPhone 15 खरीदने से पकड़े गए दो आरोपी

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य