Rahul Gandhi Birthday: ऐसे हुई थी राहुल गांधी की राजनीति में एंट्री, आज मना रहे 55वां जन्मदिन

By अनन्या मिश्रा | Jun 19, 2025

राहुल गांधी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। आज यानी कि 19 जून को राहुल गांधी अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। राहुल गांधी एक समय पर देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। हालांकि इस समय वह विपक्ष के तौर पर लोगों के सामने हैं। राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी और मां सोनिया गांधी से राजनीति का ककहरा सीखा है। साल 2004 से राहुल गांधी ने अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत की थी। वह 3 बार बतौर सांसद जीतकर देश की संसद पहुंच रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर राहुल गांधी के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

राहुल गांधी का 19 जून 1970 को जन्म हुआ था। इनके पिता देश के पू्र्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे। वहीं इनकी मां सोनिया गांधी हैं। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पूरी की। फिर वह दून चले गए, इसके बाद हार्वर्ड विश्वविद्यालय के रोलिंस कॉलेज फ्लोरिडा गए, जहां पर साल 1994 में कला स्नातक की उपाधि प्राप्त की। साल 1995 में उन्होंने कैंब्रिज यूनिर्वसिटी के ट्रिनिटी कॉलेज से एमफिल किया।

राजनीतिक सफर

शिक्षा पूरी करने के बाद राहुल गांधी ने मैनेजमेंट गुरु माइकल पोर्टर की प्रबंधन परामर्श कंपनी में करीब 3 साल काम किया। उन्होंने सुरक्षा कारणों से वहां पर किसी को नहीं बताया कि वह किस पृष्ठभूमि से आते हैं। साल 2003 में उन्होंने अपनी मां सोनिया गांधी के साथ सक्रियता बढ़ानी शुरूकर दी। फिर साल 2004 में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। वह अमेठी से चुनाव मैदान में उतरे और साल 2007 में वह कांग्रेस महासचिव नियुक्त किए गए। फिर उनको युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्रसंघ का कार्यभार दिया गया। जिसके बाद से वह लगातार राजनीति में सक्रिय हैं। 

वहीं साल 2017 में जब सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष का पद छोड़ा, तब राहुल गांधी ने पार्टी की कमान संभाली। हालांकि उस दौरान मोदी लहर के कारण पार्टी को कई राज्यो में हार का सामना करना पड़ा। वहीं साल 2019 में कांग्रेस पार्टी की हालत अधिक खराब हो गई। लेकिन राहुल गांधी ने धैर्य नहीं छोड़ा और पार्टी को बढ़ाने की कोशिश करते रहे। वहीं राहुल गांधी ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा भी दे दिया।

विवाद

बता दें कि साल 2023 में मोदी उपनाम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई गई। जिसके कारण राहुल को अपनी सांसदी भी गंवानी पड़ी। पहले साल 2019 से 2024 तक केरल के वायनाड और साल 2004 से 2019 तक यूपी के अमेठी संसदीय क्षेत्र का राहुल गांधी ने प्रतिनिधित्व किया था। वहीं साल 2024 में राहुल गांधी उत्तर प्रदेश के रायबरेली सीट से चुनकर आए हैं।

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका