ये भारत न रूकता है, न हांफता है, न ही हारता है; यह नया भारत है : प्रधानमंत्री मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 15, 2023

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत के लोकाचार को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि आत्मविश्वास और प्रतिबद्धता से भरा नया भारत न रूकता है, न हांफता है और न ही हारता है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्‍प को सिद्धि में परिवर्तित करते हुए 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। लाल किले की प्राचीर से 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘ यह काम करने वाली सरकार है, निर्धारित लक्ष्‍यों को पार करने वाली सरकार है, यह नया भारत है।’’ उन्होंने कहा कि यह आत्‍मविश्‍वास से भरा हुआ भारत है, यह संकल्‍पों को चरितार्थ करने के लिए जी-जान से जुटा हुआ भारत है। मोदी ने कहा, ‘‘ और इसलिए यह भारत न रुकता है, यह भारत न थकता है, यह भारत न हांफता है और न ही ये भारत हारता है।’’

मोदी ने कहा कि लेकिन हमें पल-पल देश के लिए जीना है, इसी संकल्‍प के साथ इस अमृत काल में 140 करोड़ देशवासियों के सपने को संकल्‍प बनाना है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ देशवासियों के संकल्‍प को सिद्धि में भी परिवर्तित करना है और 2047 का जब तिरंगा झंडा फहरेगा, तब विश्‍व एक विकसित भारत का गुणगान करेगा। प्रधानमंत्री ने देशवासियों से कहा, ‘‘मैं आपके संकल्प को सिद्धी तक ले जाने के लिए देश के लोगों का साथी बनकर, सेवक बनकर, उनके साथ जीने का, जूझने का संकल्प लेकर चलने वाला इंसान हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ और मुझे विश्वास है कि हमारे पूर्वजों ने आजादी के लिए जो जंग लड़ी थी, जो सपने देखे थे, वो सपने हमारे साथ हैं। आजादी की जंग में जिन्होंने बलिदान दिया था, उनका आशीर्वाद हमारे साथ है।

प्रमुख खबरें

Yogi Adityanath ने Lucknow में Taj Palace होटल का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश को बताया पर्यटन केंद्र

Congress MP Imran Masood और SP विधायक आशु मलिक में बहस हुई, दिशा बैठक का वीडियो वायरल

FSSAI ने United Spirits का बारामती संयंत्र वाला बिक्री आदेश वापस लिया

Bhupendra Patel ने अमेरिका में गुजरात की नयी Tourism Policy में निवेश की अपील की