Karan singh On Vinesh Phogat: ये देश के लिए नुकसान, विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने पर आई बृजभूषण शरण सिंह के बेट के प्रतिक्रिया

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2024

फाइनल में पहुंचकर भारत के लिए पदक पक्का करने वाली विनेश फोगाट को बुधवार सुबह के वेट-इन में उनके 50 किलोग्राम भार वर्ग से कुछ किलोग्राम वजन अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया है। भारतीय पहलवान विनेश फोगट को पेरिस ओलंपिक 2024 से अयोग्य ठहराए जाने पर भाजपा सांसद करण भूषण सिंह ने कहा, "यह देश के लिए नुकसान है। फेडरेशन इस पर विचार करेगा और देखेगा कि क्या किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: बिभव ने मालीवाल को जड़े थे 7 से 8 थप्पड़, पिटाई के बाद मौजूद थे CM केजरीवाल, दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में कई बड़े खुलासे

संजय सिंह ने कहा कि पूरा देश विनेश के साथ खड़ा है, भारत सरकार तुरंत हस्तक्षेप करे, अगर बात ना मानी जाए तो ओलंपिक का बहिष्कार करे। भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को बुधवार को यहां महिलाओं के 50 किग्रा फाइनल से पहले अधिक वजन पाए जाने के कारण पेरिस ओलंपिक से अयोग्य घोषित कर दिया गया। विनेश ने मंगलवार रात इस स्पर्धा में स्वर्ण पदक मुकाबले में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनकर इतिहास रचा था। भारत के एक कोच ने कहा, ‘‘आज सुबह उसका वजन 100 ग्राम अधिक पाया गया। नियम इसकी अनुमति नहीं देते और उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है।

प्रमुख खबरें

Nepal Flash Floods: ग्यारोंग में तबाही के बाद 80 तीर्थयात्री गायब, Sadhguru का छलका दर्द; MEA से किया संपर्क

FDI प्रवाह तेज करने को प्रक्रियाओं में होगा सुधार, Piyush Goyal ने ओसाका में कहा

Bollywood Wrap Up | Kangana Ranaut और Ramdev के बीच चल रही जुबानी जंग, Ankit Baliyan की जिम के बाहर हुई हत्या, आज की बड़े खबरें

Career Tips: 30-40 की उम्र में Career Reboot करना है? Financial Planning के बिना नौकरी छोड़ना पड़ सकता है भारी