भगवान हमारे साथ है, कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा, पीएम मोदी को मांगनी चाहिए माफी, सत्येंद्र जैन के बेल पर कुछ इस अंदाज में AAP नेताओं ने दिया रिएक्शन

By अभिनय आकाश | Oct 18, 2024

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को ज़मानत मिलने पर आप नेताओं की प्रतिक्रिया आनी शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येंद्र जैन को भी दो साल से ज़्यादा जेल में रहने के बाद बेल मिल गई। इनका कसूर क्या था? इनके यहाँ कई कई बार रेड हुई। एक पैसा भी नहीं मिला। इनका क़सूर सिर्फ़ इतना था कि इन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बनाये और दिल्ली के सभी लोगों का पूरा इलाज मुफ्त कर दिया। मोहल्ला क्लिनिक बंद करने के लिए और ग़रीबों का फ्री इलाज रोकने के लिए मोदी जी ने इन्हें जेल में डाल दिया।  लेकिन भगवान हमारे साथ है। आज ये भी रिहा हो गए।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल-सिसोदिया खुद को स्वतंत्रता सेनानी की तरह कर रहे थे पेश, सत्येंद्र जैन के बेल पर बोली कांग्रेस, पूरी बटालियन ही भ्रष्टाचार करने वालों की है

बेटी ने कहा- दिवाली जल्दी आ गई

सत्येंद्र जैन को जमानत मिलने पर उनकी बेटी श्रेया जैन ने कहा, "हमें हमेशा से पता था कि ऐसा होगा, यह बस समय की बात है। हम बहुत खुश हैं कि अदालत ने हमें न्याय दिया है...लेकिन मुझे लगता है कि इस साल दिवाली हमारे लिए जल्दी आ गई। हम खुश हैं और हम उनका बड़े उत्साह से स्वागत करेंगे।

केजरीवाल का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा 

आप नेता संजय सिंह ने कहा कि ये आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के लिए बहुत खुशी की ख़बर है। उन्हें 873 दिन उन्हें जेल में रखा गया, 36 किलो वजन कम हो गया। लेकिन मैं सत्येंद्र जैन के जज़्बे को नमन करूंगा। ये आम आदमी पार्टी है। आंदोलन की भट्टी से तपकर हम निकले हैं। मैं हृदय की गहराइयों से सत्येंद्र जैन को बधाई देता हूं। अरविंद केजरीवाल का कारवां दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उनकी ताकत दिन प्रतिदिन मज़बूत हो रही है।

For detailed delhi political news in hindi  

प्रमुख खबरें

West Bengal में स्कूली पाठ्यक्रम में बदलाव की तैयारी, Shyama Prasad Mukherjee पर शामिल होगा पाठ

ICC ODI World Cup 2027 Schedule: ऑस्ट्रेलिया से पहला मैच, 10 अक्टूबर को भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

Manipur Cabinet ने हिंसा में लापता 49 लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये देने को दी मंजूरी

राजस्थान में पंचायत चुनाव अभियान का आगाज, Govind Singh Dotasra ने भाजपा पर लगाए आरोप