ये अभिव्यक्ति की आजादी नहीं, आतंकवाद को जायज ठहराने जैसा, खालिस्तानी आतंकवादियों पर भारत ने कनाडा को जमकर सुनाया

By अभिनय आकाश | Jul 06, 2023

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि आतंकवादी तत्वों को कोई जगह नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर आतंकवादी तत्वों को जगह नहीं दी जानी चाहिए और हम इस मुद्दे के समाधान के लिए बहुत गंभीर हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि खालिस्तानी तत्वों द्वारा धमकी भरे तरीके से इस्तेमाल किए जा रहे राजनयिकों के पोस्टर के मुद्दे को चार देशों की सरकार ने दृढ़ता से उठाया है। 

इसे भी पढ़ें: China vs America: अमेरिका के खिलाफ वॉर की तैयारी में है चीन! रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार ने किया आगाह

पोस्टर पर हंगामा

खालिस्तानी पोस्टर ने ओटावा में भारत के उच्चायुक्त संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में महावाणिज्य दूत अपूर्व श्रीवास्तव को खालिस्तान टाइगर फोर्स के प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर का "हत्यारा" बताकर पूरे भारत में आक्रोश फैला दिया है। यह एक महीने बाद हुआ जब खालिस्तानियों ने ऑपरेशन ब्लू स्टार की 39वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की एक झांकी लगाई, जिस पर लिखा था, "श्री दरबार साहिब पर हमले का बदला। 

प्रमुख खबरें

Hardeep Singh Puri ने INDIA गठबंधन की रैली को बताया असंवेदनशील, राहुल गांधी से मांगा आत्मचिंतन

जबलपुर में Jabalpur Police ने पकड़ा 4.35 करोड़ का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार

PM Narendra Modi ने विपक्ष को बताया अवरोध पक्ष, एकता नगर में चेताया

Nirmala Sitharaman: राज्यों को Tax Devolution की दूसरी किस्त, मिले ₹1.09 लाख करोड़