Skincare Mistake: मॉइस्चराइजर लगाने की ये गलती आपको बना रही बूढ़ा, चेहरे पर आ जाएंगी Wrinkles

By अनन्या मिश्रा | Jun 15, 2026

हर किसी की चाहत होती हैं कि उनकी स्किन निखरी, खूबसूरत और जवां दिखे। जिसके लिए महिलाएं कई महंगे फेस वॉश से लेकर तरह-तरह की क्रीम और सीरम का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि नहाने या चेहरा धोने के बाद आपको मॉइस्चराइजर कैसे लगाना चाहिए। चेहरा धोने के बाद सही तरीके से मॉइस्चराइजर लगाना आपके चेहरे की रौनक तय कर सकता है। अक्सर नहाने के बाद तौलिए से फेस को पूरी तरह से सुखा लिया जाता है और फिर मॉइस्चराइजर लगाते हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं, तो रुक जाएं, क्योंकि यह छोटी सी गलती आपकी स्किन को समय से पहले बूढ़ा बना सकती है।

इसे भी पढ़ें: चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

क्या है इसके पीछे का रीजन

आजकल अधिकतर मॉइस्चराइजर में ग्लिसरीन या हायल्यूरॉनिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। इनको 'ह्यूमेक्टेंट्स' कहा जाता है। इसका काम स्पंज की तरह पानी को सोखकर त्वचा को प्लंप और जवां बनाए रखना होता है। लेकिन अगर आप ड्राई स्किन पर मॉइस्चराइजर लगाती हैं, तो सतह पर पानी न होने की वजह से यह तत्व आपकी त्वचा की गहरी परतों से पानी खींचने लगते हैं। जिससे आपकी स्किन अंदर से अधिक डिहाइड्रेट हो जाती है। लंबे समय तक ऐसा करने से फेस पर फाइन लाइंस और झुर्रियां जल्दी आने लगती हैं। जिससे आप अपनी उम्र से ज्यादा बड़ी दिखने लगती हैं।

मॉइस्चराइजर लगाने का सही तरीका

स्किन एक्सपर्ट की मानें, तो हमेशा 'डैम्प स्किन' यानी कि हल्के गीले चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए। इसको 3 मिनट रूल भी कहा जाता है।

नहाने या मुंह धोने के बाद चेहरे को तौलिए से नहीं रगड़ना चाहिए। बस हल्के हाथों से चेहरे को थपथपाएं।

आपके फेस पर हल्की नमी होनी चाहिए। स्किन से पानी नहीं टपकना चाहिए। बस छूने पर चेहरा हल्का गीला महसूस होना चाहिए।

वहीं फेस वॉश के 2-3 मिनट के अंदर मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए।

हल्के गीले फेस पर मॉइस्चराइजर लगाने से क्रीम उस पानी को सोख लेती है। वहीं नमी को स्किन के अंदर लॉक कर देती है।

इस बात का रखें ध्यान

अगर आप सूखे चेहरे की जगह हल्के गीले फेस पर मॉइस्चराइजर लगाना शुरूकर देते हैं। तो कुछ ही समय बाद आपको स्किन में एक जादुई बदलाव नजर आएगा। वहीं आपकी स्किन ज्यादा हाइड्रेटेड, ग्लोइंग और जवां दिखने लगेगी।

प्रमुख खबरें

Shamar Joseph का पंजा, Rutherford की फिफ्टी, West Indies ने श्रीलंका से 2-1 से जीती T20 सीरीज

Mercedes S-Class Hybrid की भारत में धमाकेदार एंट्री, कीमत 2.20 करोड़, जानें दमदार Features

Salesforce ने खेला AI पर बड़ा दांव, Fin के अधिग्रहण से Agentforce Platform होगा और भी स्मार्ट।

England vs New Zealand: जोफ्रा आर्चर की वापसी से मजबूत हुई टीम, दो खिलाड़ी करेंगे Test डेब्यू