चेहरे के Open Pores से हैं परेशान? अपनाएं यह 3-Step Skin Care Routine, दिखेगा असर

 Open Pores
AI Image

ओपन पोर्स की समस्या को कम करने के लिए एक असरदार 3-स्टेप ब्यूटी रूटीन फायदेमंद हो सकता है। इसमें लोध्र-चावल का फेस पैक, बर्फ की मसाज और एलोवेरा जेल का उपयोग शामिल है, जो त्वचा के पोर्स को टाइट करने और स्किन टेक्सचर को स्मूथ बनाने में मदद करता है।

भागदौड़ भरी जिंदगी और ऊपर से खराब लाइफस्टाइल से स्ट्रेस भी बढ़ जाता है। ऐसे में गलत स्किन केयर रुटीन से त्वचा पर काफी असर देखने को मिलता है। जिसके बाद चेहरे पर ओपन पोर्स आ जाते हैं, जो कि ऑयली और कॉम्बिनेशन स्किन वाली महिलाओं को ज्यादा परेशान करते हैं। 

ओपन पोर्स के कारण स्किन अपनी स्मूथनेस खो देती है। चेहरा अनइवन दिखने लगता है और मेकअप भी ठीक से सेट नहीं हो पाता है। ओपन पोर्स त्वचा के नेचुरल पोर्स होते हैं, जो सीबम और पसीने को बाहर निकालने का कार्य करते हैं। हालांकि जब त्वचा में ऑयल, डेड स्किन सेल्स और गंदगी जमा होने लगती है, तब ये पोर्स ज्यादा दिखने लगते हैं। लेकिन इनको पूरी तरह बंद नहीं किया जा सकता है। हालांकि, आप स्किन केयर करके इनको कम कर सकते हैं। वैसे यह पूरी तरह बंद नहीं किए जा सकते हैं। अगर सही केयर और रेगुलर रूटीन से कम किया जाए, तो ओपन पोर्स कम किए जा सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कैसे इसे कम किया जाए।

स्टेप 1- लोध्र और चावल का फेस पैक

इस फेस पैक से आपके चेहरे के पोर्स टाइट हो जाते हैं। एक्सट्रा ऑयल कंट्रोल करता है और स्किन टेक्सचर को स्मूथ बनाता है।

सामग्री

-लोध्र पाउडर- 1 छोटा चम्मच

-चावल का आटा- 1 छोटा चम्मच

-गुलाब जल- आवश्यकतानुसार

विधि

 - सबसे पहले एक साफ बाउल में लोध्र पाउडर और चावल का आटा मिलाएं।

 - अब इसमें धीरे-धीरे गुलाब जल डालते हुए गाढ़ा पेस्ट को तैयार कर सकते हैं।

 - चेहरे को अच्छे से साफ करके फिर इस पैक की एक पतली परत लगाएं।

 - इसे करीब 8-10 मिनट तक ड्राई होने दें।

 - फिर सादे पानी से धो लें।

स्टेप-2 बर्फ की मसाज

बर्फ से मसाज करने से पोर्स टाइट रहते हैं। यह त्वचा की सूजन और रेडनेस को कम करती है और ब्लड सर्कुलेशन अच्छी तरह से होता है।

सामग्री

 - आइस क्यूब- 1

 - कॉटन का कपड़ा - 1

विधि

 - एक आइस क्यूब को कॉटन या मलमल के साफ कपड़े में लपेट लें।

 - अब पूरे चेहरे पर हल्के हाथों से 30-40 सेकंड तक मसाज करें। 

 - खासकर नाक, गाल और चिन पर ध्यान दें।

स्टेप- 3 एलोवेरा जेल लगाएं

यह स्किन की गहराई को हाइड्रेट करता है, स्किन को सॉफ्ट बनाता है और इसके नियमित इस्तेमाल से पोर्स कम दिखाई देते हैं।

सामग्री 

- एलोवेरा जेल - 1 चम्मच

विधि 

 - सबसे पहले मटर के दाने की मात्रा में शुद्ध एलोवेरा जेल लें।

 - इसके बाद चेहरे पर हल्की परत के रुप में लगाएं।

 - इसे लगाने के बाद धोएं नहीं, ऐसे ही छोड़ दें।

इन 3 स्टेप को रूटीन को आप हफ्ते में 3-4 बार फॉलो करें। रेगुलर इस्तेमाल से स्किन ज्याद स्मूथ, फ्रेश और टाइट महसूस होने लगती हैं। 

All the updates here:

अन्य न्यूज़