झारखंड की यह अनोखी पहाड़ी बताती है कि महिला के गर्भ में लड़का है या लड़की

By प्रिया मिश्रा | Sep 24, 2021

कई लोग गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जाँच करने के लिए सोनोग्राफी की मदद लेते हैं। इससे यह पता चल जाता है कि महिला के गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की। हालाँकि, भारत में जन्म से पहले गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जाँच कराना पूर्ण रूप से कानूनी अपराध है। देश में भ्रूण-हत्या के बढ़ते मामलों को देखते हुए भारत सरकार ने गर्भ में पल रहे बच्चे के लिंग जाँच पर प्रतिबंध लगाया है। देश के कानून के मुताबिक यदि कोई ऐसा करता पकड़ा जाए तो परिजनों के साथ-साथ आरोपी डॉक्टर और क्लिनिक को भी जुर्माने के साथ जेल का प्राविधान है। लेकिन झारखंड का एक ऐसा गाँव हैं जहाँ आज भी गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग पता किया जाता है। इस गाँव में गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जानने के लिए किसी अल्ट्रासाउंड का सहारा नहीं लिया जाता। बल्कि इस गाँव में एक पहाड़ी है जो बताती है कि गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की। जी हाँ, झारखंड के खुखरा गाँव में महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे का लिंग जानने की एक अनोखी परंपरा है। आइए जानते हैं इस अनोखी पहाड़ी के पीछे का रहस्य-

यह पहाड़ी झारखंड के लोहरदगा जिले के खुखरा गांव में स्थित है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह पहाड़ी गर्भ में पल रहे शिशु के लिंग के बारे में बता देती है और इसके लिए उन्हें पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते। इस गाँव के लोगों के मन में इस पहाड़ी को लेकर काफी श्रद्धा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह परंपरा करीब 400 साल पुरानी है जो नागवंशी राजाओं के शासन कल से ही चलती आ रही है।

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की बेहद खूबसूरत जगह है भेड़ाघाट, जानिए इसके बारे में

गर्भ में लड़का है लड़की, ऐसे लगता है इस बात का पता  

लोगों का कहना है कि इस पहाड़ पर एक बड़े-से चांद की आकृति बनी हुई है। इस पहाड़ी पर पत्थर मार कर गर्भवती महिला पता कर सकती है कि उसके गर्भ में पल रहा बच्चा लड़का है या लड़की। स्थानीय लोगों के मुताबिक गर्भवती महिला पहाड़ी से एक निश्चित दूरी पर खड़ी होकर इस चांद की आकृति पर पत्थर मारती है। मान्यता है कि अगर पत्थर चाँद की आकृति के ठीक बीच में जाकर लगा तो यह समझा जाता है कि महिला गर्भ में लड़का है। वहीं, अगर पत्थर चाँद के बाहर लगता है तो माना जाता है कि महिला के गर्भ में लड़की है।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

Animesh Kujur की तूफानी दौड़, National Record तोड़कर Commonwealth Games 2026 में बनाई जगह

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच