Turkey पर लगाया वीटो, संयुक्त राष्ट्र में इस मुस्लिम देश ने भारत का समर्थन करते हुए किया बड़ा खेल

By अभिनय आकाश | Apr 19, 2025

भारत की पहली कूटनीतिक जीत की पहली आवाज दुनिया ने महसूसी की। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र महासभा में सुरक्षा परिषद सुधारों को लेकर जो अहम बैठक हुई उसमें मुस्लिम देश कुवैत ने खुलकर भारत का समर्थन कर दिया है। वहीं तुर्की के राष्ट्रपति रिचप तैयब एर्दोगान मुस्लिम देशों को स्थायी सीट देने की बात करते रहे हैं अब उनकी रणनीति पर पानी फिर गया है। इस बार भारत के लिए एक मजबूत बयान संयुक्त राष्ट्र में खुद अंतर सरकारी वार्ता के अध्यक्ष ने भी दे दिया। 

इसे भी पढ़ें: भारतीय पर्यटकों को ले जा रही बस नेपाल में दुर्घटनाग्रस्त, 25 लोग घायल

अगर बात भारत की इस मांग की करें तो भारत दशकों से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता की मांग कर रहा है। भारत के साथ ब्राजील, जर्मनी और जापान भी इसी मुहिम में है। जिसे जी-4 ग्रुप कहा जाता है। ये देश मांग कर रहे हैं कि सुरक्षा परिषद में जो पांच स्थायी सदस्य हैं अमेरिका, रूस, चीन, ब्रिटेन और फ्रांस इनके साथ 21वीं सदी के असली शक्तीशाली देशों को भी स्थायी सीट दी जाए। आज वैश्विक राजनीति का चेहरा बदल चुका है और भारत जैसी उभरती महाशक्ति को नजरअंदाज करना अब संभव नहीं है। कुछ समय पहले तुर्किए के राष्ट्रपति एर्दोगान ने यूएनजीए में एक मांग रखी थी कि सुरक्षा परिषद में किसी मुस्लिम देश को भी स्थायी सदस्यता दी जानी चाहिए। 

इसे भी पढ़ें: Project Cheetah Botswana: दक्षिणी अफ्रीका के बोत्सवाना से 8 और चीते भारत लेकर आएगा, पहले चार को मई में लाने की उम्मीद

तुर्किए खुद इसके लिए आगे बढ़ना चाहता था या फिर पाकिस्तान जैसे देश को आगे करना चाहता था। लेकिन भारत ने इस प्रस्ताव को सख्ती से खारिज कर दिया। भारत ने साफ किया स्थायी सदस्यता का आधार धर्म नहीं बल्कि वैश्विक योगदान और सामर्थ्य होना चाहिए। ये भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत थी। जिसने तुर्किए की चाल को उसी वक्त नाकाम कर दिया। अब जरा सोचिए की कुवैत की तरफ से ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है जब खाड़ी देशों से उसके रिश्तें नए आयाम छू रहे हैं। 

प्रमुख खबरें

IRFC में सरकार के Offer For Sale से मचा हड़कंप, Infosys की AI डील ने निवेशकों को बनाया मालामाल।

White House में India के Tariff पर मचा था बवाल, Donald Trump ने अधिकारियों को सरेआम किया खारिज

America से तनाव के बीच Kim Jong Un का बड़ा दांव, North Korea अब समुद्र में बढ़ाएगा परमाणु ताकत

France में Heatwave का जानलेवा कहर, 40 लोगों की मौत, Eiffel Tower भी समय से पहले बंद