ब्रिटेन जाने वालों की होश उड़ा देगी ये खबर! भारत भी चौंका

By अभिनय आकाश | Sep 14, 2026

इस्लाम ब्रिटेन में सबसे तेजी से बढ़ने वाला प्रमुख मजहब बन गया है। अब इसी ब्रिटेन से एक ऐसी खबर आई है जिसे जानकर सब घबरा जाएंगे। भारत के जो लोग ब्रिटेन में रहने या वहां बसने के सपने देखते हैं वो जरा सावधान हो जाएं। दरअसल यूके यानी यूनाइटेड किंगडम के चार टुकड़े हो सकते हैं और यह मजाक बिल्कुल नहीं है। इस खबर ने पूरे यूरोप को हिला दिया है। फर्स्ट इन माय ब्लड लाइन। आजकल सोशल मीडिया पर इस लाइन का इस्तेमाल बड़ा ट्रेंड बन गया है। लोग इस ट्रेंड का उपयोग तब करते हैं जब वो अपने परिवार या पूरे खानदान में कोई ऐसा बड़ा मुकाम हासिल कर ले या कुछ ऐसा देख लें जो उनसे पहले ना तो किसी ने देखा है और ना ही किया है। अब भारत के कई लोग बोल रहे हैं कि फर्स्ट इन माय ब्लड लाइन जो उस यूनाइटेड किंगडम का बंटवारा देखेंगे जिसने हमारे देश का बंटवारा किया था। 

इसे भी पढ़ें: London में Chinmaya Mission ने River Thames के किनारे पहली बार आयोजित की Ganga Aarti


आपको बता दें कि स्कॉटलैंड की आजादी इस पूरी बहस का सबसे बड़ा मुद्दा है। स्कॉटलैंड किसी भी कीमत पर यूके से आजादी चाहता है। इतिहास में स्कॉटलैंड और इंग्लैंड की सेनाओं के बीच लंबे समय तक खूनी संघर्ष चला था। इंग्लैंड के सैनिकों ने स्कॉटलैंड की हजारों महिलाओं का यौन शोषण किया था। स्कॉटलैंड के हजारों लोगों को मारा था। इसके बाद ब्रिटेन ने भारत में भी बेहिसब अत्याचार किए। पूरे भारत को लूट मारा। अब पाप का घड़ा भर गया है। ब्रिटेन बंटवारे की कगार पर है। इसी बीच तुर्फ का इक्का डोन्ड ट्रंप ने चल दिया। आयरलैंड की यात्रा पर गए डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान दे दिया। ट्रंप ने कहा कि वह जल्द ही आयरलैंड और उत्तरी आयरलैंड को मिलते हुए देखना चाहते हैं। ट्रंप ने कहा कि आयरलैंड का एकीकरण होना चाहिए।
 

प्रमुख खबरें

15 सितंबर को Doordarshan की हुई थी स्थापना, जानें आज के इतिहास से जुड़ी प्रमुख घटनाएं

Middle East तनाव के बीच Brent Crude की कीमत 108 Dollar के पार पहुंची

TMC के 20 बागी सांसदों में से 17 दुर्गा पूजा से पहलेजॉइन करेंगे बीजेपी? सामिक भट्टाचार्य ने दावों को नकारा

Hormuz बंद, Bab el-Mandeb पर Houthis का कब्जा, Saudi Arabia पर दे दनादन हमले, दुनिया की बढ़ी टेंशन