यह दौर भी गुजर जाएगा, शिवसेना का फिर उदय होगा : विधायक भास्कर जाधव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 10, 2022

ठाणे (महाराष्ट्र)। शिवसेना के उद्धव ठाकरे नीत गुट के नेताओं ने कहा कि पार्टी में मौजूदा उथल-पुथल का दौर भी गुजर जाएगा। उन्होंने विश्वास भी जताया कि शिवसेना का ‘‘फीनिक्स (अमरपक्षी) की तरह फिर से उदय होगा।’’ महाराष्ट्र के ठाणे जिले में रविवार को ठाकरे गुट की ‘महाप्रबोधन यात्रा’ की शुरुआत के मौके पर इस गुट के नेताओं ने यह विचार जाहिर किए। ठाणे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का गढ़ है जिन्होंने इस साल जून में बगावत कर ठाकरे की अगुवाई वाली महा विकास आघाड़ी सरकार गिरा दी थी।

इसे भी पढ़ें: EC के एक्शन पर जेल से संजय राउत का रिएक्शन, शिवसेना का नया चुनाव चिह्न क्रांति लाएगा

शिवसेना की उप नेता सुषमा अंधारे ने दावा किया कि मुख्यमंत्री शिंदे भाजपा के हाथों की महज एक कठपुतली हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने ‘मन की बात’ बहुत कर ली, अब ‘जन की बात’ की जरूरत है इसलिए यह यात्रा शुरू की गयी है।’’ शिवसेना सांसद राजन विचारे ने कहा कि जनता तक पहुंचने के इस अभियान की शुरुआत उस जगह से की गयी है जहां पार्टी का जन्म हुआ था। उन्होंने कहा कि यह यात्रा आने वाले दिनों में नवी मुंबई और राज्य के अन्य हिस्सों से गुजरेगी।

प्रमुख खबरें

विमान में कॉजपा नेताओं को हिरासत में लेने पर Delhi Police की माकपा सांसदों ने की निंदा

Mallikarjun Kharge ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति

Sir Ganga Ram Hospital सम्मेलन: Air Pollution से पाचन तंत्र के कैंसर का खतरा, शोध की मांग

Navratri Vrat में बनाएं मखनिया Paneer Makhana Tart, नोट करें आसान Recipe