Uttarakhand Hidden Places: एडवेंचर प्रेमियों के लिए जन्नत से कम नहीं है उत्तराखंड की ये जगह, एक बार जरूर करें एक्सप्लोर

By अनन्या मिश्रा | Jun 26, 2024

उत्तराखंड को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। यह देश का प्रमुख राज्य होने के साथ ही एक बेहद खूबसूरत पर्यटन स्थल भी है। उत्तराखंड की हसीन वादियों में कई बेहद शानदार और अद्भुत जगहें मौजूद हैं। इन जगहों पर हर दिन हजारों संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। उत्तराखंड में मसूरी, नैनीताल और ऋषिकेश में भी पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलती है। इसके अलावा राज्य में कई अनदेखी जगहें हैं, जो काफी मनमोहक और शानदार हैं। लेकिन इन जगहों के बारे में बेहद कम लोगों को जानकारी है। 

इसे भी पढ़ें: Travel Tips: IRCTC के इस शानदार टूर पैकेज के साथ करें नॉर्थ ईस्ट के खूबसूरत ठिकानों का दीदार

पियोरा

उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र में स्थित एक छोटा सा गांव है। यह गांव बेहद खूबसूरत है। बता दें कि पियोरा अल्मोड़ा और नैनीताल के बीच पड़ता है। अल्मोड़ा से पियोरा की दूर करीब 21 किमी और नैनीताल से पियोरा की दूरी 60 किमी है। इस खूबसूरत से गांव को कुछ लोग पेओरा और पोरा आदि के नामों से भी जानते हैं।

क्यों खास है पियोरा

पियोरा समुद्र तल से करीब 6 हजार फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। प्रकृति प्रेमियों के लिए यह जगह किसी हसीन जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आपको घने जंगल, बड़े-बड़े देवदार के पेड़, ऊंचे-ऊंचे पहाड़, घास के मैदान और झील-झरने देखने को मिलेंगे, जो इस जगह को अधिक खूबसूरत बनाने का काम करते हैं।

उत्तराखंड की इस जगह को फलों का कटोरा भी माना जाता है। पियोरा खुबानी, आलूबुखारा और आड़ू की खेती के लिए पूरे राज्य में फेमस है। इसके अलावा यह जगह हर्बल प्रोडक्ट्स के लिए भी जाना जाता है।

पर्यटकों के लिए यह एक बेस्ट जगह है। यहां पर आपको सुकून और शांति दोनों मिलेगी। क्योंकि कम लोगों को इस जगह के बारे में मालूम होने की वजह से यहां पर पर्यटकों की कम भीड़ होती है। यह जगह अपने अद्भुत नजारों के लिए जाना जाता है। यहां से आप हिमालय की खूबसूरत चोटियों का नजारा देख सकते हैं। साथ ही यहां पर आपको सनसेट और सनराइज का नजारा मिस नहीं करना चाहिए।

पियोरा सैलानियों के लिए बेस्ट स्थान माना जाता है। यह स्थान शांतिप्रिय वातावरण के लिए खूब लोकप्रिय है। यहां अक्सर बहुत कम भीड़ रहती है, क्योंकि इस जगह के बारे में कई लोगों को मालूम तक नहीं है।

एडवेंचर के लिए फेमस

जिस तरह से यग जगह अपने हसीन नजारों के लिए फेमस है, ठीक उसी तरह पियोरा एडवेंचर के लिए भी फेमस है। बर्ड वाचर्स के लिए यह जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां पर आप पहाड़ों में ट्रेकिंग और हाइकिंग का आनंद उठा सकते हैं।

आसपास की जगहें

पियोरा के आसपास कई शानदार और अद्भुत जगहें हैं, जिनको आप एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां से कुछ किमी की दूरी पर मैना गांव, सिद्धबली हनुमान मंदिर, दियारी व्यू प्वाइंट और सत्खोल गांव को एक्सप्लोर करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Prabhasakshi NewsRoom: France से लेकर India तक हुए प्रदर्शनों के पीछे काम कर रहा था 13 देशों के 101 संगठनों का Network, Fox News ने किया बड़ा खुलासा!

Asian Para Games: शीतल देवी और तोमन कुमार ने जीता स्वर्ण, स्वाति को मिला रजत

Parineeti Chopra Birthday: कभी Anushka Sharma के Interview संभालने वाली Parineeti Chopra ऐसे बनीं बड़ी Bollywood स्टार

CJP के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका की बढ़ी मुश्किलें: तिहाड़ से रिहाई के तुरंत बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच ने भेजा समन