Tungnath Temple: विश्व में सबसे ऊंचाई पर स्थित है उत्तराखंड का यह शिव मंदिर, जानिए मंदिर का इतिहास

By अनन्या मिश्रा | Jul 24, 2025

हिंदू शास्त्रों में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। महादेव को सोमवार का दिन समर्पित है। इसलिए इस दिन श्रद्धालु सुबह भगवान शिव की पूजा करते हैं। वहीं कई भक्त दर्शन के लिए भगवान शिव के मंदिर जाने का प्लान बनाते हैं। हमारे देश में भगवान शिव को समर्पित कई प्राचीन मंदिर हैं। ऐसे में अगर आप भी भगवान शिव के मंदिर जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको उत्तराखंड में स्थित तुंगनाथ मंदिर जरूर जाना चाहिए। तुंगनाथ मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह मंदिर पंच केदारों में भी शामिल है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको तुंगनाथ मंदिर से जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं।

तुंगनाथ मंदिर का इतिहास

धार्मिक मान्यता के मुताबिक तुंगनाथ मंदिर का निर्माण पांडवों ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए किया था। इस मंदिर को भारतीय वास्तुकला शैली में बनाया गया है।

तुंगनाथ मंदिर से कुछ ही दूरी पर चंद्रशिला मंदिर है। चंद्रशिला मंदिर के दर्शन न करने से तुंगनाथ मंदिर के दर्शन अधूरे माने जाते हैं। यह मंदिर समुद्र तल से करीब 3,680 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इस मंदिर की सुंदरता खास है। वहीं नवंबर और मार्च के बीच में अधिक बर्फबारी होने की वजह से तुंगनाथ मंदिर बंद कर दिया जाता है। यह भगवान शिव के प्रमुख मंदिरों में शामिल है।

ऐसे पहुंचे तुंगनाथ मंदिर

अगर आप भी तुंगनाथ मंदिर जाना चाहते हैं, तो इसके लिए हवाई मार्ग, रेल मार्ग या फिर सड़क मार्ग द्वारा आप आसानी से मंदिर पहुंच सकते हैं।

अगर आप हवाई मार्ग द्वारा जाने के लिए तुंगनाथ मंदिर के पास देहरादून का जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है। आप यहां पर कैब के जरिए चोपता के पास पैंगर गांव तक पहुंच सकते हैं।

आप चाहें तो ट्रेन के जरिए भी मंदिर पहुंच सकते हैं। मंदिर के पास नजदीकी देहरादून, हरिद्वार या ऋषिकेश स्टेशन हैं। जहां से आप टैक्सी या बस के जरिए चोपता पहुंच सकते हैं। वहीं आप चाहें तो बस की भी सहायता ले सकते हैं। बस से आप पैंगर गांव पहुंच सकते हैं।

प्रमुख खबरें

CM Yogi Adityanath ने बांटे सरकारी नियुक्ति पत्र, बोले 6 माह में देंगे 1 लाख और नौकरियां

Kangana Ranaut ने Kriti Sanon के नए विज्ञापन पर साधा निशाना, पहनावे पर उठाए सवाल

EPFO और ITR डेटा के दुरुपयोग पर Supreme Court ने जताई चिंता, केंद्र को दिए निर्देश

प्रिय नरेंद्र के दोस्त ने निभाई पक्की यारी, पेरिस में खुलेगा पहला बड़ा हिंदू मंदिर