साल में सिर्फ एक बार खुलता है भोलेनाथ का यह मंदिर, बाबा के दर्शन के लिए उमड़ती है भक्तों की भीड़

By प्रिया मिश्रा | Feb 27, 2022

देशभर में कई प्राचीन शिव मंदिर हैं जिनका विशेष धार्मिक महत्व है।  लेकिन आज हम आपको भगवान भोलेनाथ के एक ऐसे अनोखे मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल में सिर्फ एक ही दिन खुलता है। जी हां, मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में स्थित सोमेश्वर मंदिर केवल महाशिवरात्रि के दिन ही खुलता है।

इसे भी पढ़ें: यहाँ स्थित है एशिया का सबसे ऊंचा शिव मंदिर, सिर्फ पानी छूने से ही ठीक हो जाती हैं कई बीमारियाँ

आपको बता दें कि सोमेश्वर मंदिर को महाशिवरात्रि के दिन सूर्योदय के समय खुलता है और सूर्यास्त के समय बंद हो जाता है। यह मंदिर सुबह 6:00 बजे से लेकर शाम के 6:00 बजे तक प्रशासनिक अधिकारियों और पुरातत्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में खुलता है। हालांकि, जब मंदिर बंद होता है तब भी भगवान भोलेनाथ के भक्त यहां आते हैं और बाहर से ही पूजा पाठ करते हैं। यहां भक्त मन्नत मांगकर मंदिर के लोहे के दरवाजे पर कलावा और कपड़ा बांधते हैं। माना जाता है कि इससे उनकी मनोकामना जल्दी पूरी होती है। मन्नत पूरी होने पर लोग इस कपड़े को खोलने भी आते हैं।

सोमेश्वर शिव मंदिर की सबसे खास बात यह है कि सूर्य की किरने जब इस शिवलिंग पर पड़ती है तो यह सोने की तरह चमक उठता है। श्रावण मास में श्रद्धालुओं को जल अभिषेक के लिए यहां अलग से व्यवस्था की जाती है। लोहे की जाली लगाकर भगवान भोलेनाथ के दूर से ही दर्शन कराए जाते हैं और पाइप के जरिए शिवलिंग पर जल अर्पित करवाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: बदरीनाथ धाम में मौजूद है यह बेहद पवित्र झरना, पाप करने वाले लोग छू तक नहीं पाते हैं इसका पानी

स्थानीय लोगों के मुताबिक सोमेश्वर मंदिर को लेकर कुछ विवाद था। जिसके बाद पुरातत्व विभाग ने इस मंदिर में ताला लगा दिया था। इसके बाद साल में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रकाश चंद सेठी खुद मंदिर का ताला खोलने आए थे। उन्होंने महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में पूजा की थी। तब से इस मंदिर के पट महाशिवरात्रि के दिन खोले जाते हैं। महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में भक्तों को भारी भीड़ उमड़ती है  दूर-दूर से लोग भगवान भोलेनाथ के दर्शन करने आते हैं।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

AIMIM को बड़ा झटका: OBC Caste Certificate अमान्य होने पर गोवंडी की कॉर्पोरेटर रोशन शेख अयोग्य घोषित, BMC ने रद्द की सदस्यता

नासिक धर्मांतरण मामला: आरोपी निदा खान को मिली जमानत, कोर्ट ने भगवान कृष्ण के जन्म का जिक्र कर अजन्मे बच्चे के हित में सुनाया फैसला

WhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, Meta ने भेजा जवाब, IT Ministry कर रहा समीक्षा: सूत्र

Sunil Gavaskar Birthday: जब बिना हेलमेट खूंखार गेंदबाजों से भिड़े Little Master, बदली Team India की तस्वीर