पाकिस्तान के इस कदम से भड़क उठेगा ड्रैगन, चीनी इंजीनियर को कर लिया गिरफ्तार

By अभिनय आकाश | Apr 17, 2023

पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में एक बांध पर काम कर रहे एक चीनी नागरिक को स्थानीय पुलिस ने  ईशनिंदा के आरोप में हिरासत में ले लिया। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चाइना गेझोउबा ग्रुप कंपनी में इंजीनियर इस शख्स की नमाज के लिए लंबे ब्रेक और रमजान के दौरान काम की धीमी गति को लेकर स्थानीय कर्मचारियों के साथ तीखी बहस हुई थी।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah का कांग्रेस पर तंज तो दिल्ली में BJP vs AAP, पढ़ें दिनभर की बड़ी खबरें

यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान में किसी विदेशी नागरिक पर ईशनिंदा का आरोप लगाया गया है। दिसंबर 2021 में सियालकोट शहर में एक फैक्ट्री मैनेजर, श्रीलंकाई राष्ट्रीय प्रियंता दियावदनगे (48) को ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीट कर मार डाला गया और उसके शरीर को आग लगा दी गई। दियावदनगे को पाकिस्तान के पूर्वी सियालकोट जिले में एक खेल उपकरण कारखाने में श्रमिकों द्वारा मार दिया गया था, जहाँ वह एक प्रबंधक था।

प्रमुख खबरें

BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का 27 सितंबर से Bengal दौरा, पार्टी संगठन की लेंगे बैठकें

पारिवारिक मामलों में ADR और अदालतें साथ मिलकर काम करें: Justice BV Nagarathna

Priyanka Gandhi ने Wayanad में विकास योजनाओं और सांसद निधि के काम की समीक्षा की

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant