यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल है यह मंदिर, भगवान श्रीकृष्ण के बेटे ने की थी इसकी स्थापना

By प्रिया मिश्रा | Jun 25, 2022

कोर्णाक सूर्य मंदिर उड़ीसा में स्थित है। यह जगन्नाथ पुरी से 35 किमी उत्तर-पूर्व में स्थित है। इसे सन् 1949 में यूनेस्को ने विश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी थी। यह भव्य मंदिर सूर्य देवता को समर्पित है। इस मंदिर मंदिर का निर्माण राजा नरसिंहदेव ने 13वीं शताब्दी में करवाया था। इस मंदिर को सूर्य देवता के रथ के आकार में बनाया गया है। यह मंदिर अपने विशिष्ट आकार और शिल्पकला के लिए पूरे विश्व में प्रसिद्ध है। 

इसे भी पढ़ें: बरसात में भूलकर भी न बनाएं इन जगहों का प्लान, होगी समय और पैसे की बर्बादी

यह मंदिर सूर्य देवता के रथ के आकार का बनाया गया है। कोर्णाक मंदिर में सूर्य देवता के रथ की तरह घोड़े और पहिए हैं। यह मंदिर बेहद खूबसूरत और भव्य है। यहां पर दूर-दूर से पर्यटक आते हैं। यहां की सूर्य मूर्ति को पुरी के जगन्नाथ मंदिर में सुरक्षित रखा गया है। यह मंदिर समय की गति को दर्शाता है।

एक अन्य मान्यता के अनुसार मुस्लिम आक्रमणकारियों पर सैन्यबल की सफलता का उत्सव मनाने के लिए राजा नरसिंहदेव ने 13वीं शताब्दी में कोणार्क में सूर्य मंदिर का निर्माण कराया था। लेकिन 15वीं शताब्दी में मुस्लिम सेना ने यहां लूटपाट मचा दी, जिससे मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। फिर 20वीं शताब्दी में ब्रिटिश शासन के अंतर्गत पुनर्निर्माण का काम हुआ और इसी में सूर्य मंदिर खोजा गया।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

Delhi में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, Metro स्टेशन बंद होने पर Supreme Court ने जताई चिंता

Sanju Samson के 82 रन से भारत ने West Indies के खिलाफ बनाया 249 रन का रिकॉर्ड स्कोर

Shanghai Masters से Novak Djokovic बाहर, Ben Shelton और Hubert Hurkacz जीते

INDIA गठबंधन ने President Droupadi Murmu से की मुलाकात, मतपत्र से चुनाव कराने की मांग