इस बार पंचायती राज चुनावों में भाजपा का कब्जा रहा और अब विधासभा में भी भाजपा का कब्जा होगा : कश्यप

By विजयेन्दर शर्मा | Feb 12, 2022

शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप द्वारा ग्राम पंचायत रेवग विकास खण्ड बसन्तपुर सुन्नी में विकास खण्ड बसन्तपुर के सभी प्रधान , उप - प्रधान , वार्ड सदस्य एवं ब्लॉक समिति सदस्य को सम्मानित किया गया साथ ही गायत्री मैमोरियल किक्रेट टुर्नामैंट का भी समापन किया गया।

इस पंचायत के प्रतिनिधियों, महिला मंडल एवं युवक माडल ने सांसद सुरेश कश्यप के समक्ष अपनी समस्याओं एवं मांगों को रखा। साथ ही प्रत्येक महिला मंडल को सांसद निधि से दि एक एक लाख की राशि। एक हफ्ते के अंदर शुरू होगी रेवग को बस। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा भारत अपने आप को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कोरोना से बचाने में सफल रहा और इस कठिन काल में जयराम सरकार ने भी अच्छा कार्य किया है, हिमाचल वैक्सीनेशन कार्य में देश में नंबर वन रहा।

 

इसे भी पढ़ें: रोज़ाना किया जाएगा पेन डाउन स्ट्राइक का आयोजन, डॉ.मुकुल भटनागर

 

उन्होंने कहा भारत विश्व में सबसे तेज गति से आगे बड़ने वाला देश बन गया है। भाजपा ने भारष्टाचार मुक्त भारत एवं हिमाचल का निर्माण किया है, इसके कई उदहारण देश में स्थापित भी किए है। उन्होंने कहा की हिमाचल में भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने सभी ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को नई दिशा दी है, भाजपा सरकार ने अपने कार्यकाल में हर वर्ग व हर क्षेत्र के सामान्य विकास का संकल्प लेकर काम किया है और करती रहेगी।

उन्होंने कहा की भाजपा ने किसान सशक्तिकरण का काम किया है इसका एक दृश्य केंद्रीय बजट में दिखा है जो एतिहासिक है, यह बजट नए भारत की नीव है।

इसे भी पढ़ें: एन.डी.पी.एस. अधिनियम के अन्तर्गत अनियमितताओं के चलते दो फर्मों के लाइसेंस निलंबित

कश्यप ने कहा की मंडी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगमन में जो जन सैलाब उमड़ा था वह साफ दिखता है की हिमाचल में भाजपा की प्रचंड लहर है। प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा जनता और किसानों को बिजली के बिलों में बड़ी राहत दी है, इससे कांग्रेस बौखला उठी है।

 

उन्होंने कहा की मुझे हैरानी है की शिमला ग्रामीण के विकास कार्य को लेकर स्थानीय विधायक ने काम नहीं किया इधर छोड़ी छोटे काम भी वो नहीं करवा पाए। मुझे यहां पंचायतों के 150 से अधिक रेजोल्यूशन मिले है, लगता है की यहां के विधायक केवल फेसबुक पर ही राजनीति करते है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी हर जिले में विभाजित है और अपने ही विवादो से घिरी हुई है।

जयराम ठाकुर सरकार के नेतृत्व में शिमला ग्रामीण में 16 करोड़ के विकास कार्य चल रहे है, इस क्षेत्र की जनता की सभी मांगों को सरकार द्वारा निरंतर पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा की जयराम सरकार उत्तम सरकार है और 2022 में शिमला ग्रामीण से भाजपा का विधायक होगा जो मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा। इस बार पंचायती राज चुनावों में भाजपा का कब्जा रहा और अब विधासभा में भी भाजपा का कब्जा होगा।

 

कार्यक्रम में चनावग, घेणी, नीन, घरयाना, कोटला, ओगली, थाची, मंडोलघाट, बसन्तपुर, नेहरा, बलदेया व अनेकों पंचायतों से आए प्रतिनिधियों को सांसद द्वारा जन सेवा के लिए सम्मानित किया गया। कायक्रम में पंचायत प्रधान पारस राम, उपप्रधान पवन ठाकुर, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रमोद शर्मा, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, मंडल अध्यक्ष, दिनेश ठाकुर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष पारुल शर्मा एवं सुरेश चंदेल उपस्थित रहे।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश