Rampur Loksabha Seat: इस बार नवाब खानदान और आजम के बिना सजा है चुनावी अखाड़ा

By अजय कुमार | Apr 18, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर में इस बार सियासत नये रंग में नजर आ रही है। अबकी से चुनावी मैदान में ना तो आजम खॉन का रूतबा दिखाई दे रहा है न ही मिक्की  मियां का नवाबी खानदान मैदान में है।अबकी से यहां राजनीति की नई पौध तैयार हो रही है। रामपुर लोकसभा क्षेत्र इस चुनाव में सपा-बसपा के सियासी दिग्गज रामपुर के चुनावी मैदान से गायब हैं। 17 अप्रैल की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। भाजपा को छोड़कर दोनों सियासी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार की कमान खुद ही संभाल रखी है। रामपुर में विधानसभा चुनाव हो या लोकसभा चुनाव, यहां प्रचार का अपना एक अलग ही अंदाज रहा है। स्टार प्रचारकों से लेकर फिल्मी सितारों की रामपुर की धरती पर चहलकदमी रही है। रामपुर लोकसभा सीट कांग्रेस, भाजपा और सपा के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है। यहां नवाब परिवार से लेकर आजम खां तक का चुनाव में खूब वर्चस्व रहा है, भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता शिव बहादुर सक्सेना भी यहां अपना दमखम  दिखाते रहे, अब उनका बेटा आकाश सक्सेना उनकी विरासत संभाल रहा है। आकाश सक्सेना के ही  कारण आजम खान जेल के अंदर पड़े हैं। इस लोकसभा चुनाव में सपा व बसपा के दिग्गज चुनाव प्रचार से दूरी बनाए हुए हैं।


इसका बड़ा कारण सीतापुर जेल में बंद सपा नेता आजम खां का जेल में होना और परिवार के किसी सदस्य का चुनाव में सक्रिय न होना भी माना जा रहा है। मौलाना मोहिब्बुल्लाह नदवी को सपा ने चुनाव मैदान में उतारा है, जिसके बाद आजम समर्थकों में प्रत्याशी को लेकर असमंजस की स्थिति है। सपा की ओर से स्टार प्रचारक हरेंद्र सिंह नोएडा से रामपुर आए हैं। वहीं सपा के इंडी गठबंधन की साथी कांग्रेस की ओर से भी कोई बड़ा चेहरा चुनावी मैदान में नजर नहीं आया। हालांकि,14 अप्रैल को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अविनाश पांडे ने बिलासपुर में जरूर सभा की। वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के प्रत्याशी आजम खां के समर्थन में रैली के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती रामपुर आईं थी। इस बार बसपा प्रत्याशी जीशान खां के समर्थन में रैली करने मायावती समेत कोई भी बड़ा नेता नहीं आया है। स्टार प्रचारक के तौर पर बसपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी ही कार्यकर्ताओं व प्रत्याशी के साथ प्रचार में लगे हैं। बसपा सुप्रीमों मायावती की 15 अप्रैल को यहां रैली हुई है। लोकसभा चुनाव में प्रचार के मामले में सभी दलों से भाजपा आगे चल रही है। पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में संगठन ने पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रामपुर में जनसभा कर चुके हैं। इसके अलावा उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना समेत कई मंत्री और अन्य स्टार प्रचारक आ चुके हैं। यहां पर भाजपा के प्रदेश व राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने डेरा डाल रखा है।

इसे भी पढ़ें: Lok Sabha Election Wayanad Seat | वायनाड से BJP उम्मीदवार K Surendran पर दर्ज हैं 242 केस, राहुल गांधी के खिलाफ लड़ेंगे चुनाव

उधर, बसपा जिलाध्यक्ष प्रमोद सागर निरंकारी कहते हैं कि हमारी तैयारी बहुत मजबूत है। बूथ स्तर से लेकर जनता के बीच संगठन के लोग मेहनत कर रहे हैं। कैडर कैंप चल रहे हैं। हमारा संगठन पहले से ही मजबूत है। हमारी नेता मायावती सोमवार को मुरादाबाद में होंगी। वहां आसपास की सभी सीटों के लिए रैली हो रही है। जबकि सपा के जिलाध्यक्ष अजय सागर सपा प्रत्याशी को चुनाव लड़ा रहे हैं। पार्टी के फैसले के साथ हैं। बड़े नेताओं के कार्यक्रम ऊपर से ही तय होते हैं।

प्रमुख खबरें

Rajnath Singh ने मुख्यमंत्री आवास में मालीवाल पर हमले को लेकर केजरीवाल पर निशाना साधा

केजरीवाल के खिलाफ नारे लिखने वाला व्यक्ति सीसीटीवी कैमरों में दिखा: Delhi Police

KKR vs SRH IPL 2024 Qualifier: कोलकाता ने सनराइजर्स को 8 विकेट से रौंदा, केकेआर ने कटाया आईपीएल फाइनल का टिकट

Pune Car Accident: नाबालिग को शराब परोसने वाले दो रेस्तरां सील