Rania Assembly Elections: रानिया सीट पर इस बार होगा दिलचस्प मुकाबला, जानिए किसके खाते में आएगी जीत

By अनन्या मिश्रा | Oct 04, 2024

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटे हैं। इन सभी सीटों पर एक चरण में 5 अक्तूबर को मतदान होने हैं। वहीं 08 अक्तूबर को चुनाव का परिणाम घोषित किए जाएंगे। राज्य की रानिया विधानसभा सीट अहम सीट है। यह सीट हरियाणा के 90 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह सिरसा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के तहत आता है। साल 2019 के विधानसभा चुनाव में रानिया सीट से रणजीत सिंह चौटाला निर्दलीय जीते थे। हालांकि रणजीत सिंह चौटाला ने पूरे 5 साल भारतीय जनता पार्टी की सरकार को समर्थन दिया। जिसके बदले में बीजेपी ने निर्दलीय विधायकों के कोटे से उनको राज्य सरकार में बिजली व जेल मंत्री बनाए रखा।

बता दें कि हरियाणा लोकहित पार्टी ने इस सीट से बीजेपी नेता गोबिंद कांडा के बेटे धवल कांडा को उम्मीदवार बनाया है। इस सीट से 1,43,217 मतदाता हैं। जिनमें से पुरुष मतदाताओं की संख्या 95,247 है, तो वहीं महिला मतदाताओं की संख्या 84,676 है। वहीं साल 2019 के कुल मतदाताओं की संख्या 1,43,217 थी। हालांकि इस बार रानिया विधानसभा सीट के परिणाम किस सियासी दल के पक्ष में होंगे, यह जनता ही तय करेगी।

इसे भी पढ़ें: Maham Assembly Elections: क्या महम सीट में पहली बार खिलेगा कमल, ऐसे समझिए यहां का समीकरण

साल 2019 चुनाव के परिणाम

साल 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से निर्दलीय उम्मीदवार रणजीत सिंह ने जीत दर्ज की थी। उनको इस दौरान 53,660 वोट मिले थे। रणजीत सिंह ने साल 2019 के चुनाव में हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोबिंद कांडा को हराया था। इस चुनाव में गोबिंद कांडा को 34,371 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के राम चंद कंबोज 20,666 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर थे। रणजीत सिंह ने जीत हासिल करने के बाद भाजपा का समर्थन किया था।

प्रमुख खबरें

UP का 4 राज्यों में बंटवारा तय, OP Rajbhar बोले- पूर्वांचल में बनेगा राजभर समाज का CM

Air Marshal Jeetendra Mishra बने Ram Mandir Trust के पहले CEO, संभाला पदभार

Annamalai बोले- Periyar के जाति सुधार का समर्थन, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोध मंजूर नहीं

इस बार भी मोदी नहीं जाएंगे UNGA, Jaishankar ही संभालेंगे मोर्चा, क्या Trump से आमना-सामना नहीं चाहते PM?