इस बार भी पहले की तरह मंडी की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की ठान ली है

By विजयेन्दर शर्मा | Oct 17, 2021

शिमला उपचुनाव में मंडी रिकॉर्ड मतों से अपनी जीत दर्ज करेगी यह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने शिमला से जारी एक बयान में कहा।  उन्होंने कहा कि इस बार भी पहले की तरह मंडी की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान करने की ठान ली है यह लोगों का उत्साह देखते ही समझ आ जाता है।

इसे भी पढ़ें: चंबा से सिरमौर तक, ऊना से किन्नौर तक हिमाचल एक: जयराम ठाकुर

 साथ ही उन्होंने कहा आज तक जब भी कांग्रेस सत्ता में रही है उन्होंने बदले की भावना से काम किया है ।तभी वह अपनी जीत को कायम नहीं रख पाई है ।भाजपा ने इस प्रथा को बदलने का प्रयास किया है और प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए सदैव ही कार्य किया है। उसी की वजह से भाजपा एक बार फिर उपचुनाव में जीत दर्ज करेगी और 2022 में भी मिशन रिपीट करके इतिहास को बदलेगी ।

उन्होंने विक्रमादित्य द्वारा दिए बयान की कड़ी निंदा की है जिसमें उन्होंने बदले की भावना को हवा देते हुए कहा कि उनके सत्ता में आते ही वह कर्मचारियों को पटक-पटक कर प्रदेश के दुर्गम इलाकों में भेजेगें। इससे साफ पता चलता है कि वह किस मानसिकता से सत्ता में आना चाहते हैं। वह प्रदेश के विकास के बारे में ना सोच कर अपनी प्रतिशोध की राजनीति करना चाहते हैं।

इसे भी पढ़ें: ज्वालामुखी मंदिर में शयन आरती के दौरान श्रद्धालुओं से हुई मारपीट से सरकारी इंतजामों की पोल खुली

 इसलिए मैं हिमाचल की प्रबुद्ध जनता से यह निवेदन करूंगा कि ऐसी ओछी मानसिकता व दूषित विचारों के व्यक्ति और पार्टी का कभी समर्थन ना करें और प्रदेश व सैनिकों के सम्मान के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करके उन्हें मुंहतोड़ जवाब दे।

प्रमुख खबरें

Mahalakshmi Vrat 2026: मां लक्ष्मी का वाहन उल्लू क्यों है, धार्मिक मान्यताओं में छिपा है धन और बुद्धि का संदेश

Salamabad Trade Centre: महबूबा मुफ्ती ने उमर अब्दुल्ला से केंद्र के समक्ष मुद्दा उठाने की अपील की

Devendra Fadnavis ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अप कॉमेडियन बनने की दी सलाह

Ashiana Housing नए प्रोजेक्ट्स के लिए जमीन खरीदने पर 1000 करोड़ रुपये करेगी निवेश