US में अबकी बार Trump सरकार, अमेरिका में भी फेल हो गये सारे चुनावी सर्वेक्षण

By नीरज कुमार दुबे | Nov 06, 2024

अमेरिका में अबकी बार ट्रंप सरकार बनने का रुझान सामने आते ही रिपब्लिकन पार्टी के समर्थकों का उत्साह देखते ही बन रहा है। स्विंग स्टेटस में ट्रंप को मिलती बढ़त देखकर कमला हैरिस के समर्थक काउंटिंग सेंटरों को छोड़कर जाने लगे हैं। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक पूरे अमेरिका में नाचते गाते दिख रहे हैं। इस चुनाव की खास बात यह भी रही कि अमेरिका में भी चुनाव सर्वेक्षण विफल साबित हुए हैं। पहले सबने अनुमान लगाया था कि अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बहुत कांटे की टक्कर रहने वाली है और इस बार का चुनाव अमेरिकी इतिहास में सबसे करीबी मुकाबले के रूप में देखा जायेगा। लेकिन ट्रंप ने जिस तरह की निर्णायक बढ़त हासिल की है वह दर्शा रही है कि सारे अनुमान गलत साबित हुए और मतदाता डेमोक्रेटिक पार्टी के शासन से तंग आ गये थे। जिस तरह कमला हैरिस तगड़े चुनाव प्रचार के बावजूद करारी हार झेल रही हैं उससे यह अनुमान भी सहज ही लगाया जा सकता है कि यदि ट्रंप के मुकाबले जो बाइडन मैदान में उतरे होते तो उन्हें कितनी तगड़ी हार झेलनी पड़ती।

प्रमुख खबरें

Surya Gochar 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से बदलेगा 3 राशियों का भाग्य, Career और Business में मिलेगा जबरदस्त लाभ

पुतिन के गले लगने से पहले मोदी का बड़ा खेल, फिर गाड़ी में साथ निकले दोनों, अब होगा तांडव

Mecca Defence Alliance की पहली बैठक में हुए बड़े फैसले, Pakistan को मिली अहम जिम्मेदारी, भारत पर इसका क्या होगा असर?

Badshah-Esha Rikhi Divorce | शादी की तस्वीरें वायरल होने के 5 महीने बाद अलग हुए बादशाह और ईशा रिखी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी