Pakistan On Nagpur Violence: औरंगजेब का विरोध...पूरे भारत को डरा देगी नागपुर की ये सच्चाई

By अभिनय आकाश | Mar 21, 2025

क्रूर, हिंसक और अत्याचारी औरंगजेब को लेकर नागपुर में जो विवाद चल रहा है। उसकी चर्चा पाकिस्तान में होने लगी है। पाकिस्तान की मीडिया औरंगजेब का विरोध करने वालों को एक्सट्रिमिस्ट बोल रही है। आतंकवादियों को पालने वाले देश की मीडिया औरंगजेब का विरोध करने वालों को चरमपंथी बोल रही है। लेकिन पाकिस्तानी शायद भूल गए हैं कि उनके पूर्वज हिंदू थे जिन्हें औरंगजेब ने तलवार के दम पर हिंदू बनाया था। 2011 की जनगणना के हिसाब से नागपुर वो जगह है जहां हिंदू जनसंख्या 75 प्रतिशत है। वहीं मुस्लिम आबादी 9 प्रतिशत है। अब इसी नागपुर में कर्फ्यू तल लगाना पड़ गया है। औरंगजेब की कब्र का विरोध करने से धार्मिक उन्माद हो गया है। कुछ लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई हैं। 

इसे भी पढ़ें: Nagpur violence: दोषियों को कब्र से भी खोद निकालेंगे, सीएम फडणवीस ने सख्त कार्रवाई का किया वादा

अलग अलग रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि चुन चुन कर हिंदुओं की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया।  अश्विनी उपाध्याय ने सवाल उठाया कि हमला उस नागपुर में हुआ है जो दुनिया के सबसे बड़े स्वयं सेवी संगठन का मुख्यालय है। ये हमला उस नागपुर में हुआ है जो शिवाजी महाराज और संभाजी की कर्मभूमि है। पाकिस्तान के बच्चों को जो किताबें पढ़ाई जा रही हैं उनमें औरंगजेब की जमकर तारीफ की गई है। जिस औरंगजेब ने लाखों हिंदुओं को मारा, लाखों लोगों का धर्म परिवर्तन करा उन्हें मुस्लिम बना दिया। आज उसी पाकिस्तान में कन्वर्टेड हिंदुओं के वंशज औरंगजेब की तारफें कर रहे हैं। पाकिस्तान की किताबों में औरंगजेब को इसलिए महान बताया गया है क्योंकि उसने अपने धर्म को सबसे ऊपर रखा है। 

प्रमुख खबरें

Hanur Firing Case: पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट पर सस्पेंस क्यों? BY Vijayendra ने Karnataka Government से CBI जांच की मांग की

Bhagwant Mann की पत्नी पर गंभीर आरोप, रेप केस दबाने के लिए ₹5 करोड़ मांगने का दावा, NHRC ने दिए जांच के आदेश

Delhi Police ने पकड़े फर्जी CBI अफसर, उगाही करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार

दिमागी नक्सल विवाद पर P Chidambaram का Kiren Rijiju को करारा जवाब, बोले- हमें गर्व है