नॉन-वेज से भी ज़्यादा ताकतवर है ये दाल, इसके फायदे जानकर आज ही कर लेगें डाइट में शामिल

By प्रिया मिश्रा | May 31, 2022

दाल को प्रोटीन का एक अच्छा स्त्रोत माना जाता है इसलिए शाकाहारी लोगों को इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। खाने में दाल शामिल करने से शरीर को प्रोटीन के साथ-साथ कई तरह के विटामिन, और मिनरल भी मिलते है। ऐसी ही एक फायदेमंद दाल है लोबिया। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए जरुरी होते हैं। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि लोग इसे पशुओं का चारा समझकर खाने में शामिल नहीं करते हैं। लोबिया में भरपूर मात्रा में फाइबर, मैंग्नीज़, प्रोटीन, फैट आदि पोषक तत्व मौजूद होते हैं। लोबिया के सेवन से वजन घटाने से लेकर कब्ज जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। आज के इस लेख में हम आपको लोबिया के फायदे बताने जा रहे हैं - 

लोबिया का सेवन करना हमारी हड्डियों के लिए भी बहुत फायदेमंद है। आधा कप लोबिया में हमारी दिनभर की जरूरत का 8% कैल्शियम होता है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती है और जोड़ों का दर्द या कमजोरी की समस्या दूर होती है।

इसे भी पढ़ें: Thyroid Symptoms: बेहद खतरनाक होती है थायराइड की बीमारी, जानें इसके लक्षण

जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए भी लोबिया का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। लोबिया में घुलनशील और घुलनशील फाइबर पाया जाता है जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता और धीरे पचने वाला कार्बोहाइड्रेट होता है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है।

लोबिया के सेवन से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसमें घुलनशील फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन गति धीमी हो जाती है और शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

लोबिया के सेवन से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद फाइबर भारी मल को हल्का करता है, जिससे उसे बाहर निकालना आसान होता है। लोबिया के सेवन से आंतों के बेहतर कामकाज में मदद मिलती है।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

World Food Safety Day 2026: दूषित खाना है Silent Killer, जानें कैसे रहें Safe और Healthy

Adhik Bhanu Saptami 2026: Adhik Maas में सूर्य पूजा का महासंयोग, जानें Date और महत्व

लुधियाना में Vaishno Devi जा रही ट्रेन में Technical Glitch, यात्री सुरक्षित, टला बड़ा खतरा

Captaincy हटने के बाद Suryakumar Yadav ने दिखाई Game Spirit, Team India और Vaibhav Sooryavanshi को दिया आशीर्वाद