महाशिवरात्रि पर बन रहा है यह बेहद खास संयोग, इन 4 राशि वालों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले

By प्रिया मिश्रा | Feb 27, 2022

हिंदू पंचांग के अनुसार, है साल फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस बार महाशिवरात्रि 1 मार्च मंगलवार को है। इस दिन ग्रहों का बेहद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन मकर राशि में स्वामी ग्रह शनि के साथ अन्य ग्रह विराजमान होंगे। मकर राशि में शनि, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र ग्रह विराजमान रहेंगे। वहीं, कुंभ राशि में गुरुराज बृहस्पति कुंभ विराजमान रहेंगे। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहों के इस संयोग और भोलेनाथ की कृपा से कुछ राशियों को बेहद शुभ फल प्राप्त होंगे। आई जानते हैं कि महाशिवरात्रि पर किन राशियों पर भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होगी।

ग्रहों के इस स्थिति का मेष राशि के जातकों पर बेहद शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। ग्रहों की कृपा से आपको नौकरी से संबंधित शुभ समाचार मिल सकता है। इस दौरान आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।


वृषभ राशि 

ग्रहों की स्थिति से वृषभ राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको अचानक धन लाभ हो सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति के सुधार होगा। भाग्य के साथ से आपकी योजनाएं पूरी होंगी। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति प्राप्त हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए करें ये काम, हर मनोकामना होगी पूरी

तुला राशि

ग्रहों की स्थिति से आपकी किस्मत बदलने वाली है। इस दौरान आप अपने परिवार के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। ग्रहों के संयोग से आपका पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। कारोबार में भी मुनाफा हो सकता है।


वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों का यह संयोग बेहद शुभ रहेगा। इस दौरान शनि के शुभ प्रभाव से आपको कार्यस्थल में पद प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। इस दौरान आपको वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा और आपको हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

- प्रिया मिश्रा

प्रमुख खबरें

DUSU Election में फर्जी वोटिंग का आरोप, NSUI प्रत्याशी कोर्ट का रुख करेंगे

Stubble Burning पर Bhagwant Mann बोले किसानों पर FIR नहीं, मिले नकद प्रोत्साहन

BSEB 29 जिलों में ₹330.07 करोड़ की लागत से बनाएगा हाईटेक परीक्षा भवन-सह-वज्रगृह

20 September History: 1857 में अंतिम मुगल बादशाह Bahadur Shah Zafar ने किया था आत्मसमर्पण