देवेंद्र फडणवीस ने राज्यसभा चुनाव को बताया छोटी लड़ाई, बोले- अभी बाकी है बड़ी लड़ाई

By अनुराग गुप्ता | Jun 11, 2022

मुंबई। पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कद्दावर नेता देवेंद्र फडणवीस ने राज्यसभा चुनाव को छोटी लड़ाई बताया है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग परिणाम के बाद से दुखी हैं। हम तब भी नहीं डरे जब राज्य सरकार ने हमारा समर्थन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। दरअसल, महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हुए और चुनाव परिणाम भी सामने आ चुके हैं। 

उन्होंने कहा कि कुछ लोग इस परिणाम के बाद से दुखी हैं। हम तब भी नहीं डरे जब राज्य सरकार ने हमारा समर्थन करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। यह एक छोटी सी लड़ाई थी, बड़ी लड़ाई अभी बाकी है।

फडणवीस ने किया चमत्कार !

वहीं, एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि चमत्कार इसलिए हुआ क्योंकि भाजपा के देवेंद्र फडणवीस निर्दलीय उम्मीदवारों को अपने पक्ष में करने में कामयाब रहे...जिससे सारा फर्क पड़ा। लेकिन इससे सरकार (महा विकास अघाड़ी) की स्थिरता प्रभावित नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम को लेकर मुझे आश्चर्य नहीं हुआ। कांग्रेस, शिवसेना, एनसीपी को कोटा के अनुसार वोट मिला है, सिवाय (एनसीपी के) प्रफुल पटेल को जिन्हें अतिरिक्त वोट मिला है। वह वोट एमवीए से नहीं है, यह दूसरी तरफ से आया है। 

इसे भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव 2022 : निर्मला सीतारमण, सुरजेवाला और संजय राउत निर्वाचित, भाजपा की बड़ी जीत  

गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 6 राज्यसभा सीटों में से भाजपा ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है। जबकि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के खाते-खाते में एक-एक सीट आई है। निर्वाचन आयोग की ओर से विजयी घोषित उम्मीदवारों में भाजपा उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राज्य के पूर्व मंत्री अनिल बोंडे और धनंजय महादिक, शिवसेना के संजय राउत, एनसीपी प्रफुल्ल पटेल और कांग्रेस के इमरान प्रतापगढ़ी शामिल हैं।

प्रमुख खबरें

RBI के संभावित हस्तक्षेप से संभला Rupee, शुरुआती कारोबार में Dollar के मुकाबले 10 पैसे मजबूत

Air Force Day पर बोले PM Narendra Modi, डेटा और ड्रोन से दुश्मनों को हराने में सक्षम वायु सेना

नाना पाटेकर का आखिरी वीडियो... निधन से कुछ दिन पहले गणपति पूजा करते आए थे नजर, सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

अभिनेता Nana Patekar के निधन से देश में शोक की लहर! नाम फाउंडेशन से लेकर पर्दे तक, नेताओं और दिग्गजों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि