भारत से भिड़ने चली थी ट्रंप की ये करीबी महिला, एक झटके में हो गई बेनकाब

By अभिनय आकाश | Aug 20, 2025

अभी तक डोनाल्ड ट्रंप भारत के साथ चालाकी करते नजर आ रहे थे। बार बार राग अलापते थे कि भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर मैंने करवाया है। महान बनने के लिए और नोबेल पुरस्कार पाने के लिए ट्रंप बार बार झूठ बोल रहे थे। लेकिन अब ट्रंप के जैसी ही हरकत व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने कर डाली है।  उन्होंने सीधा सीधा ट्रंप के बयान को ही दोहराया और कहा कि भारत पाकिस्तान के बीच जो सीजफायर हुआ है वो ट्रंप के व्यापारिक समझौते पर दबाव बनाने को लेकर हैं। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लगभग रोज ये दावे किए जाते थे कि भारत और पाकिस्तान के बीच उन्होंने सीजफायर करवाया।  हालांकि हरेक बार भारत की तरफ से ट्रंप के दावे का खंडन किया गया। पीएम मोदी ने लोकसभा में खड़े होकर साफ शब्दों में कहा कि दुनिया के किसी देश ने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर नहीं करवाया है। 

इसे भी पढ़ें: क्या हुआ ऐसा, बलूचिस्तान में कपड़े उतार भागे पाकिस्तानी सैनिक, भारत भी हैरान

कैरोलिना लेविट ने कहा कि मुझे पता है कि वे इन सभी उपलब्धियों पर बहुत गर्व महसूस करते हैं और मैं जानती हूं कि वो अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में सेवा करने और विश्व में शांति बहाल करने पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। अब व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव किस बात पर ट्रंप को गर्व महसूस करा रही हैं। भारत को ट्रंप को बार बार बेनकाब कर चुका है। खुद पीएम मोदी ने भी संसद से खड़े होकर ट्रंप को आइना दिखाने का काम किया था। भारत पाकिस्तान के बीच सीजफायर को को लेकर किसी तीसरे देश की मध्यस्थता की भूमिका नहीं है बल्कि खुद पाकिस्तान के कदमों के आगे गिड़गिड़ाया और भारत से माफी मांगता हुआ नजर आया। उसके बाद दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बातचीत हुई और सीजफायर भारत की वजह से ही लागू हो पाया।

 

प्रमुख खबरें

Iran के साथ युद्ध के बीच America का बड़ा कदम, डिफेंस कंपनियों को हथियारों का प्रोडक्शन बढ़ाने के निर्देश

Reality Show Alliance का सेलिब्रेशन: Sohail Khan के घर Salman Khan और कुणाल खेमू का दिखा खास अंदाज

Mahesh Babu Birthday: Rajamouli की Varanasi में Rudra लुक रिवील, Priyanka Chopra संग दिखेगा एक्टर का जलवा

बंगाल में Mamata Banerjee के काफिले पर हमला, गाड़ी पर कीचड़ और पत्थर फेंकने का आरोप