ये महिला गाय को बच्चे की तरह करती है प्यार, बेडरूम में रखती है, बाथरूम में ले जाकर कराती है गोबर

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 15, 2022

हमारे देश में एक तरफ गाय की पूजा होती है तो दूसरी तरफ सड़कों पर गाय आवारा घूमती हुई भी देखी जा सकती हैं। हमारे देश में गाय पर राजनीति भी खूब होती है। आपने लोगों को घरों में कुत्ते बिल्ली पालते हुए और उन पर प्यार लूटाते हुए तो खूब देखा होगा। ऐसे जानवरों के लिए लोग घरों में पूरी छूट रखते हैं। लेकिन क्या आपने कभी देखा है कि किसी ने गाय को इतना घर का पालतू जानवर बना  लिया हो की वह उसके साथ ही सोता हो। लेकिन अमेरिका की रहने वाली एक महिला ने ऐसा किया है।

यहां तक कि उन्होंने उसी टाइम पर गोबर करने के लिए भी ट्रेंट कर रखा है। वह एक ही जगह पर जाकर, तय समय पर ही गोबर करती है। वह बाकी गायों की तरह गंदगी नहीं फैलाती। वह बताती हैं कि उनके और उनकी बछिया के बीच बहुत ही प्यारा रिश्ता है। वह उनके साथ वैसे ही रहती है, जैसे आम तौर पर पालतू कुत्ते और बिल्ली इंसानों के साथ रहते हैं।

22 वर्षीय पेथ अपने पिता और इस बछिया के साथ रहती हैं। अपना एक हॉबी फार्म चला रहीं पेथ लोगों को बछिया और बछड़ों को सही से पालने की ट्रेनिंग देती हैं। इसके साथ ही वह अपने पार्क में बछड़ों को तैयार करती हैं। आमतौर पर गाय की बच्ची अपनी मां के थन से ही दूध पीते हैं लेकिन पेथ अपने बछड़ों और बछियों को बोतल से दूध पिलाना सिखाती हैं।

खास बात यह है कि पेथ यह जानकारी लोगों के साथ भी शेयर करती हैं और लोगों को सिखाती है की बछिया को कैसे बोतल से दूध पिलाया जाए। पेथ ने अपनी बछिया को ऐसे ट्रेंड किया है कि वह बोतल से दूध पीने के कुछ देर बाद गोबर करने के लिए बताई हुई जगह पर अपने आप चली जाती है। पेथ ने बछिया को कुत्ते और बिल्लियों की तरह ट्रेंड किया है। वो पालतू जानवरों से जुड़ी जानकारी वाली वीडियो बनाकर टिक टॉक पर शेयर करती हैं। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है।

प्रमुख खबरें

Privacy पर छिड़ी बहस के बीच Meta का बड़ा एक्शन, AI Glasses में छेड़छाड़ पर बंद होगा Camera

Wimbledon में भारतीय टेनिस का नया सितारा, Arnav Paparkar 36 साल बाद Junior Quarter-Final में।

FIFA World Cup में रेफरी पर बड़ा बवाल, Argentina से हार के बाद मिस्र ने FIFA में दर्ज कराई शिकायत

Hormuz में हमलों से Crude Oil में लगी आग, US-Iran तनाव से भारत की भी बढ़ी टेंशन।