ई साला कप नामडू : रजत पाटीदार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 04, 2025

जब आईपीएल चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान रजत पाटीदार ने 18 साल के टीम के इंतजार के बाद कहा ‘ ई साला कप नामडू’ (इस साल कप हमारा है) तो प्रशंसक खुशी से चीख उठे। लेकिन जब उन्होंने कहा ,‘‘ इसके सबसे ज्यादा हकदार विराट कोहली हैं ’ तो शोर कई गुना बढ गया।

उन्होंने 17 रन देकर दो विकेट लेने वाले कृणाल पंड्या की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ कृणाल विकेट लेने वाला गेंदबाज है। जब भी विकेट चाहिये होते हैं, मैं उसे गेंद सौंपता हूं। सुयश और बाकी गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।’’

वहीं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा ,‘‘ टीम के हर खिलाड़ी पर गर्व है। कई युवाओं का यह पहला सत्र था। उन्होंने बेखौफ खेला। अभी काम अधूरा है। हम अगले साल इसे जीतेंगे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार