इस साल राजकोषीय घाटा बढ़कर हो सकता है 3.8 फीसदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 25, 2020

मुंबई। देश का राजकोषीय घाटा चालू वित्त चालू वित्त वर्ष 2019-20 में बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 3.8 प्रतिशत पर पहुंच सकता है। बैंक आफ अमेरिका सिक्योरिटीज की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट में यह अनुमान लगाया गया है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार आगामी बजट में 2020-21 के लिए राजकोषीय घाटे का 3.5 प्रतिशत का लक्ष्य तय कर सकती है। आम बजट एक फरवरी को पेश किया जाना है। रिपोर्ट में कहा गया है कि आम बजट आधार स्तर पर आयकर कटौती, लघु और मझोले उपक्रमों और आवास के लिए ब्याज सहायता के जरिये उपभोग मांग बढ़ाने पर केंद्रित होगा। चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर पांच प्रतिशत रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि उपभोक्ता मांग में कमी इसकी प्रमुख वजह है। 

प्रमुख खबरें

सुप्रीम कोर्ट का केंद्र को निर्देश, प्रदर्शन के नाम पर Delhi Metro और ट्रेन सेवाएं पूरी तरह न रोकें

Supreme Court का Kerala को निर्देश, सबसे ऊंचे हाथी रमन की मेडिकल रिपोर्ट करें पेश

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध