एमपी में लगेगी इस साल की पहली लोक अदालत, पेंडिंग मामलों में कराया जाएगा समझौता

By सुयश भट्ट | Mar 12, 2022

भोपाल। कोरोना संक्रमण काल के 2 साल बंद लोक अदालत मध्य प्रदेश में शनिवार को लगेगी। प्रदेश विधिक सेवा की ओर से राज्साय के कई जिलों में लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लोक अदालत में पेंडिंग मामलों में समझौता कराया जाएगा।

इसे भी पढ़ें:NLIU प्रोफेसर के यौन शोषण मामले में आया नया मोड़, छात्राओं ने कार्रवाही से किया इंकार 

वहीं इसी तरह वित्तीय वर्ष 2020-21 तक की बकाया राशि पर भी छूट मिलेगी। बताया जा रहा है कि लोक अदालत में चेक बाउंस, बैंक रिकवरी, मोटर दुर्घटना, श्रम विवाद जैसे मामलों में दोनों पक्षों में समझौता कराया जाएगा।

प्राॅपर्टी टैक्स

  1. ऐसे मामले जिनमें टैक्स और सरचार्ज की राशि 50 हजार रुपए बकाया है तो सरचार्ज में 100% छूट दी जाएगी। यानी सरचार्ज के रूप में एक रुपया भी नहीं देना पड़ेगा।
  2. टैक्स और सरचार्ज की बकाया राशि 50 हजार से अधिक और 1 लाख रुपए तक है तो सरचार्ज में 50% की छूट मिलेगी।
  3. जिन मामलों में टैक्स और सरचार्ज की राशि 1 लाख रुपए से ज्यादा बकाया है तो सरचार्ज पर 25% की छूट दी जाएगी।

वॉटर टैक्स

  1. जल उपभोक्ता प्रभार/जलकर के ऐसे मामले जिनमें टैक्स और सरचार्ज की राशि 10 हजार तक बकाया है तो सरचार्ज में 100% की छूट दी जाएगी।
  2. टैक्स और सरचार्ज की राशि 10 हजार से अधिक और 50 हजार रुपए तक बकाया होने पर सरचार्ज में 75% तक छूट मिलेगी।
  3. टैक्स और सरचार्ज की राशि 50 हजार से अधिक बकाया होने पर 50% तक छूट मिलेगी।

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: जोशना, अनाहत और अभय सेमीफाइनल में पहुंचे, भारत के 3 मेडल पक्के

मुख्यमंत्री तो राजभर का बेटा ही होगा... बयान से मचा सियासी बवाल, योगी सरकार ने भी गुस्से में दे दी तगड़ी नसीहत!

सभी फैसले रद्द कर दें...CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर, कर दी गई ये बड़ी मांग

China Panda Diplomacy: अमेरिका को 2 पांडा गिफ्ट करेंगे जिनपिंग, दोनों बनेंगे दोस्ती के दूत, प्यारा सा दिखने वाला जानवर पिघलाएगा रिश्तों में जमी बर्फ