टाइट मसल्स को चुटकी में दूर कर देंगे ये Yogasana, न होगा दर्द

By दिव्यांशी भदौरिया | Jun 04, 2024

योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। अगर आपका शरीर अकड़ जाने से मसल्स में दर्द होने लगता है। योग आसन मसल्स, टेंडन और लिगामेट को खींचकर व लंबा करके शरीर के लचीलेपन बढ़ाने का काम करते हैं। नियमित रुप से योगा करने से जोड़ो में मूवमेंट बढ़ती हैं, मांसपेशियों की लोच बढ़ाते और मॉबिलिटी सुधार करते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे योगा पोज मसल्स ग्रुप से तनाव निकालने का काम करते हैं। जिससे शरीर की जकड़न, अकड़न और दर्द से छुटकारा पा जाता है।

- इसे करने के लिए आप पैरों को कूल्हे के बराबर चौड़ाई में फैलाकर खड़े हो जाएं। 

- सांसे छोड़ें और कूल्हों से आगे की ओर मुड़ें।

- हाथों को फर्श या पिंडलियों की ओर ले जाएं।

- यह योग मुद्रा हैमस्ट्रिंग, पिंडलियों और रीढ़ को फैलाती हैं, तनाव और चिंता से राहत देगा। इसके साथ ही पाचन व ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करती है।

अधोमुख श्वानासन

- हाथों और घुटनों के बल शुरु करें।

- अपने हिप को छत की ओर उठाएं और हाथों व पैरों से शरीर को उल्टे v शेप बनाते हुए सीधा करें।

- यह रीढ़ को स्ट्रेच करता है। कंधों, हैमस्ट्रिंग और पिंडलियों को फैलाता है।

- हाथ और पैर को मजबूत बनाता है।

त्रिकोणासन

- पैरों को चौड़ा करके खड़े हो जाएं।

- बाहों को फर्श के समानांतर फैलाएं और कूल्हों से एक तरफ झुकें।

- एक हाथ जमीन की और दूसरा छत की ओर होना चाहिए।

- यह कूल्हों को खोलता है, हैमस्ट्रिंग, कमर और रीढ़ को फैलाता है।

- यह संतुलन और फोकस में सुधार करने के साथ ही पीठ दर्द से राहत मिलेगा।

भुजंगासन

- अपने पेट के बल लेटें।

- हाथों को अपने कंधों के नीचे रखें, सांस लें और अपनी कोहनियों को शरीर के करीब रखें, अपनी छाती को जमीन से ऊपर उठाएं।

- यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत करता है, छाती और कंधों को खोलता है।

- पोस्चर सुधारने के साथ पेट की मसल्स को एक्टिव करता है।

प्रमुख खबरें

Tech कंपनी में बड़ा फेरबदल: Layoffs के बाद Hillary Maxson बनीं नई CFO, AI पर होगा बड़ा निवेश

Aviation Sector से MSME तक को मिलेगी Oxygen, सरकार ला रही नई Loan Guarantee Scheme

Air India के Top Level पर बड़ा फेरबदल, CEO Campbell Wilson का इस्तीफा, नए बॉस की तलाश तेज

Candidates Tournament: Tan Zhongyi की एक गलती पड़ी भारी, Vaishali ने मौके को जीत में बदला