लक्ष्य सेन ने जीता दिल, थॉमस कप फाइनल में एंथोनी गिंटिंग को 2-1 से हराया

By अनुराग गुप्ता | May 15, 2022

नयी दिल्ली। भारत ने थॉमस कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया के खिलाफ पहले मुकाबले में 2-1 से जीत दर्ज की। गत चैंपियन इंडोनेशिया का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा है लेकिन फाइनल मुकाबले के पहले मैच में भारतीय खिलाड़ी लक्ष्य सेन के हौसले के सामने एंथोनी गिंटिंग फीके साबित हुए। जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ी ने मैदान में मौजूद सभी का अभिवादन स्वीकार किया। लक्ष्य सेन ने एंथोनी गिंटिंग को 65 मिनट में 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। 

इसे भी पढ़ें: प्रणय निर्णायक मैच जीते, भारत ने थॉमस कप फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचा 

भारतीय पुरुष टीम ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई है और दिखाया है कि वे किसी भी टीम को हराने की क्षमता रखते हैं। भारत के लिए यह एतिहासिक लम्हा है। जब फाइनल में तिरंगा लहराया है। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने से बेहतर रैंकिंग वाली टीम के खिलाफ आत्मविश्वास के साथ मुकाबला खेला और सफलता हासिल की।

प्रमुख खबरें

Amit Shah के अरुणाचल दौरे पर होर्डिंग गिराने वाले Youth Congress नेता तार जॉनी को मिली जमानत

Jannik Sinner की होगी घुटने की सर्जरी, Australian Open से बाहर होने की आशंका

आंध्र प्रदेश: CM Chandrababu Naidu ने स्वास्थ्य और कृषि में AI तकनीक अपनाने के निर्देश दिए

चोटों के कारण गंवाए 10 से 15 Test मैच, KL Rahul ने समझाई तीनों फॉर्मेट की चुनौती